बॉलीवुड की गलियों में बहुत से किस्से ऐसे हैं जो पर्दे के पीछे होते हैं। हालांकि ये किस्से किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगते। ऐसा ही किस्सा है बॉलीवुड की हसिनाओं का जब उनके झगड़ों ने खूब सुर्खिया बटोरीं। बॉलीवुड में ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई मौके आए जब अभिनेत्रियों के झगड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया था।। किसी ने किसी को थप्पड़ जड़ दिया तो किसी ने बिना नाम लिए ही दूसरे को अपना दुश्मन बता दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी कैटफाइट रही खूब मशहूर।
बॉलीवुड में मशहूर हैं इन अभिनेत्रियों के कैटफाइट के किस्से, किसी ने मारा ताना को किसी ने जड़ दिया तमाचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा कपूर-रवीना टंडन
90 के दौर में करिश्मा और रवीना दोनो ही अदाकाराओं का खूब जलवा था। हालांकि इनके बीच की कैटफाइट भी जगजाहिर थी। खबरों की मानें तो करिश्मा और रवीना के तनाव की वजह अजय देवगन थे। कहा जाता है कि दोनो ही अभिनेत्रियां अजय देवगन को काफी पसंद करती थीं।इतना ही नहीं एक फिल्म के सेट पर दोनों आपा खो बैठी थीं और एक दूसरे को विग से मार रही थीं। उनके झगड़े की कहानी खूब चर्चा में आई थी।
करीना कपूर खान-बिपाशा बसु
करीना बॉलीवुड की बिंदास और मीन गर्ल कही जाती हैं। उनके दिल में जो होता है वो उनकी जुबान पर भी आ जाता है। बताया जाता है कि फिल्म अजनबी के दौरान उनकी और बिपाशा बसु की जबरदस्त लड़ाई हो गई थी। दोनो अभिनेत्रियां एक दूसरे को पसंद नहीं करती थी ऐसे में जब एक दिन बहस बढ़ी तो करीना ने बिपाशा को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद से दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। हालांकि सालों बाद दोनों के बीच का मनमुटाव दूर हुआ और बिपाशा-करीना एक दूसरे को गले लगाती नजर आईं।
रानी मुखर्जी-ऐश्वर्या राय बच्चन
रानी और ऐश्वर्या के बीच अब सारे शिकवे गिले दूर नजर आते हैं, लेकिन एक वक्त पर दोनों के तकरार की खबरें सभी जानते थे। फिल्मों के साथ साथ अभिषेक बच्चन को लेकर भी दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे से प्रतियोगिता रखती थीं। एक इंटरव्यू में जब करण जौहर ने ऐश से पूछा था कि वो रानी और करीना में किसे बेहतर अभिनेत्री मानती हैं तो उन्होंने कहा था कि दोनो ही फिल्म मुझसे दोस्ती करोगी का हिस्सा रह चुकी हैं।
श्रीदेवी-जयाप्रदा
श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। 80 के दौर में उनका जलवा था लेकिन जया प्रदा से उनकी कांटे की टक्कर मानी जाती थी। कई फिल्मों में दोनों ने बहनों के किरदार निभाए थे। एक इंटरव्यू में जयाप्रदा ने खुलासा किया था कि आज वो श्रीदेवी को याद करती हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं।