सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone Ranveer Singh: दीपिका ने कहा- मैं रणवीर सिंह को नहीं बदल सकती! वह मजे कर रहा है!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Dec 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Deepika on Ranveer's flamboyant side I am always trying to put a leash on him
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार हैं। दोनों ही कलाकारों का बड़ा फैनबेस है। प्रशंसक इस जोड़ी को 'दीपवीर' कहकर बुलाते हैं। अपने एक हालिया इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी सफल शादी के पीछे के रहस्य का खुलासा किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि कैसे वह अभिनेता रणवीर सिंह के तेजतर्रार पक्ष यानी कि उनके भड़के और आत्मविश्वासी पक्ष से निपटती हैं।



 

Deepika on Ranveer's flamboyant side I am always trying to put a leash on him
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण का कहना था कि वह और रणवीर सिंह बहुत संवाद करते हैं। जो कि बहुत जरूरी भी है। उन्होंने कहा था कि जब आप संवाद करते हैं, तो शादी को आसान बना देते हैं। संवाद के जरिए आप एक-दूसरे से सहमत हो सकते हैं और असहमत हो सकते हैं। 

 

Deepika on Ranveer's flamboyant side I am always trying to put a leash on him
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें। - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण का कहना था कि बेशक उनके और रणवीर सिंह के बीच कभी-कभी ऐसी लड़ाइयां होती हैं, जब रणवीर सिंह जीत जाते हैं और उनको कहना पड़ता है 'ठीक है.. इसे ले लो'।  रणवीर सिंह के तेजतर्रार पक्ष के बारे में पूछे जाने पर दीपिका पादुकोण का कहना था कि वह हमेशा रणवीर सिंह पर एक पट्टा लगाने की कोशिश करती हैं। वह यह समझता है और मैं सिर पकड़ लेती हूं। इससे उसे बहुत खुशी मिलती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika on Ranveer's flamboyant side I am always trying to put a leash on him
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण का कहना है कि रणवीर सिंह जैसे हैं, उन्हें वैसे ही रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Deepika on Ranveer's flamboyant side I am always trying to put a leash on him
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था, मुझे नहीं लगता कि मैं उसके उस अंतर्निहित हिस्से को बदल सकता हूं या फिर उसे बदलना चाहिए। इसलिए वह मजे कर रहा है। यह ठीक है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर अपने पति रणवीर सिंह की खुल कर तारीफ की थी। उनका कहना था कि कोई भी पुरुष इससे ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं हो सकता कि उसे पता हो कि आपको चीजों के बारे में नहीं पता है और वो आपको इस बात का एहसास कराए बिना वह चीज सीखा दे।

रणवीर सिंह ने 'द बिग पिक्चर'  के हाल के एपिसोड में कहा था कि वह अपनी पत्नी दीपिका की कुकिंग खूब एन्जॉय करते हैं।उन्होंने कहा था कि वैसे तो दीपिका बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती हैं। उनकी बनाई हुई कुकी, केक और सभी चीजें वह बहुत पसंद करते हैं लेकिन उन्हें दीपिका के हाथों का रसम सबसे ज्यादा पसंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed