फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: एक्टिंग ही नहीं स्टंट में भी माहिर हैं दीपिका, 'फाइटर' से पहले दिखा चुकी हैं एक्शन का जलवा

Thu, 25 Jan 2024 12:27 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 25 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Action Performance in Films pathaan bajirao Mastani Fighter
फाइटर - फोटो : अमर उजाला
बदलते दौर के साथ बॉलीवुड फिल्मों की पृष्ठभूमि और रूपरेखा भी बदलती जा रही है। बॉलीवुड में एक वो दौर था, जब अभिनेत्रियां पेड़ों के इर्द-गिर्द डांस करती थीं, एक दो डायलॉग बोलती थीं और ज्यादा से ज्यादा बार पर्दे पर वे रोती दिखाई जाती थीं। आज वक्त बदला है और फिल्मों में अभिनेत्रियों के किरदार भी पहले से कहीं अधिक सुधर गए हैं। आज हवाई एक्शन से भरपूर फिल्म 'फाइटर' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा दीपिका भी एक्शन करती दिखाई देने वाली हैं। वैसे 'फाइटर' से पहले भी दीपिका ने कई फिल्मों में अपने एक्शन का जादू चलाया है। आइए आज दीपिका की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनमें वे भरपूर धांसू एक्शन करती नजर आई हैं। 
Deepika Padukone Action Performance in Films pathaan bajirao Mastani Fighter
बाजीराव मस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया

बाजीराव मस्तानी
इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का नाम सबसे ऊपर है। दीपिका पादुकोण 'बाजीराव मस्तानी' में 'मस्तानी' के किरदार में दिखी थीं। 'मस्तानी' एक योद्धा राजकुमारी थीं और दीपिका ने इस किरदार को बखूबी निभाया था। फिल्म के कई सारे एक्शन दृश्य दीपिका पर फिल्माए गए थे और उन सभी दृश्यों में वे कमाल की लगी थीं। 

ऋषिकेश घूमने निकलीं निया, कराया हवन

Deepika Padukone Action Performance in Films pathaan bajirao Mastani Fighter
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान 
'पठान' साल 2023 की सबसे हिट फिल्मों में से एक फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ने भी शानदार एक्शन किया है। दुश्मनों के छक्के छुड़ाती दीपिका को देखकर दर्शकों ने भरपूर तालियां और सीटियां बजाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Action Performance in Films pathaan bajirao Mastani Fighter
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर 
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' कल रिलीज होने जा रही है। भारतीय वायुसेना पर आधारित इस फिल्म में दीपिका वायुसेना अधिकारी की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने काफी हवाई एक्शन वाले दृश्य भी किए हैं। दीपिका को इस नए अवतार में देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। 
विज्ञापन
Deepika Padukone Action Performance in Films pathaan bajirao Mastani Fighter
सिंघम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम 3 
'फाइटर' फिल्म के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म 'सिंघम 3' में एक्शन करती नजर आने वाली हैं। 'सिंघम 3' में दीपिका एक खतरनाक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती दिखेंगी। दर्शक उन्हें अभी से 'लेडी सिंघम' के नाम से भी बुलाने लगे हैं। 

Sanjay leela Bhansali: प्रेम कहानी में युद्ध का तड़का लगाएंगे भंसाली, आलिया-रणबीर, विक्की साझा करेंगे स्क्रीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed