दर्शकों को मनोज बाजपेयी की 'फैमिली मैंन 3' का बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर एक नई अपडेट आई है। सीरीज की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी। हालांकि, इन सब के बीच पिछले कई दिनों से लोगों के बीच चर्चा चल रही हैं कि राज और डीके की 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' की कहानी आगे चलकर आपस में जुड़ सकती है और फैंस को उम्मीद है कि 'फर्जी' और 'द फैमिली मैन' एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हो सकते हैं।
Manoj Bajpayee: क्या 'फर्जी' और 'द फैमिली मैन' होंगे एक ही यूनिवर्स का हिस्सा? मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता राज और डीके अपने प्राइम वीडियो हिट 'द फैमिली मैन' के लिए मशहूर हैं। दोनों ने शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की लोकप्रिय थ्रिलर सीरीज फर्जी का भी निर्देशन किया है। मनोज बाजपेयी के शो से कई किरदार 'फर्जी' में भी छोटे-छोटे सीन्स में दिखे हैं। 'फर्जी' की रिलीज के बाद प्रशंसकों के बीच दोनों शोज के आपस में जुड़ने की उम्मीदें जगने लगीं और इसे राज और डीके के यूनिवर्स का हिस्सा बता दिया। हाल ही में एक साक्षात्कार में, मनोज बाजपेयी ने दोनों सीरीज के आपस में मिलने के बारे में उड़ रहीं खबरों का जवाब दिया है।
मनोज ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। अभी हमें फैमिली मैन के चार सीजन पूरे करने हैं। हमें पहले वो कमिटमेंट पूरा करना होगा फिर कुछ सोचेंगे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इन सीरीज को आपस में मिक्स किया जाएगा क्योंकि फैमिली मैन अपने आप में एक बहुत बड़ा यूनिवर्स है। मुझे नहीं लगता कि राज, डीके और अमेजन इसे किसी और चीज के साथ मिलाना चाहेंगे।”
'फर्जी' में 'द फैमिली मैन' के चेल्लम सर की उपस्थिति के बाद प्रशंसकों ने दोनों शो के बीच संबंधों पर अटकलें लगाईं। एक दृश्य में, विजय का चरित्र 'तिवारी' नाम के किसी व्यक्ति के साथ कॉल पर बातचीत करता है, जिसे मनोज के द फैमिली मैन के चरित्र श्रीकांत तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है।
मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी वेब सीरीज 'किलर सूप' ओटीटी पर रिलीज हुई। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कोंकणा सेन भी अहम किरदार में नजर आईं। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Preity Zinta: बड़े पर्दे पर प्रीति जिंटा की वापसी की तैयारी! सनी देओल के साथ इस फिल्म में जमेगी जोड़ी?