फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phalke International Film Award 2024: फाइव स्टार होटल, तीन ‘देवियां’, और अवॉर्ड्स के नाम पर सिर्फ गप्पबाजी

Wed, 24 Jan 2024 09:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Jan 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Phalke International Film Award 2024 Press Conferance Dia Mirza Nushrratt Bharuccha and others attends event
फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मी सितारों को भारत सरकार द्वारा दिए गए दादा साहब अवॉर्ड के अलावा मुंबई में दादा साहब फाल्के के नाम में दर्जनों अवॉर्ड होते रहते हैं। लगभग हर अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान फाल्के के नाती चंद्रशेखर पुसालकर उपस्थित रहते हैं। बुधवार को फिर ऐसा ही मौका आया और सिनेमा के शौकीनों के हाथ कुछ नहीं आया।

Mannara Chopra: बिग बॉस के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' होस्ट करेंगी मनारा! फैंस ने लगाई अभिनेत्री की जीत पर मुहर

Phalke International Film Award 2024 Press Conferance Dia Mirza Nushrratt Bharuccha and others attends event
फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले 12 वर्षो से दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड का आयोजन होता आ रहा है। इस अवॉर्ड समारोह के आयोजकों  का मानना है कि यह अवॉर्ड असली अवॉर्ड है, क्योंकि इस अवॉर्ड का आयोजन भारत सरकार के सहयोग से होता आ रहा है। बुधवार को मुंबई में आयोजित इस अवॉर्ड शो के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बारे में इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई कि अवॉर्ड शो की रूपरेखा क्या है। 

Phalke International Film Award 2024 Press Conferance Dia Mirza Nushrratt Bharuccha and others attends event
फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चर्चा है कि  दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन 20 फरवरी 2024 को होगा। लेकिन इस बात की जानकारी ना तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई और ना ही पुरस्कार के लिए नामांकन कैसे होंगे, इन नामांकनों को तय करने का आधार क्या है, इन नामित कलाकारों में से विजेताओं का चयन करने वाली ज्यूरी कौन है या फिर अगर ये पुरस्कार दर्शकों की पसंद के आधार पर दिए जा रहे हैं तो इनके लिए वोटिंग कहां होगी, इसकी कोई जानकारी कार्यक्रम के आयोजकों ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phalke International Film Award 2024 Press Conferance Dia Mirza Nushrratt Bharuccha and others attends event
फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दादा साहेब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अभिनेत्री दीया मिर्जा, अदिति राव हैदरी और नुसरत भरूचा उपस्थित रहीं। इसके अलावा जी5 के बिजनेस हेड मनीष कालरा, जियो मार्ट, सिनेपोलिस के अधिकारी और फिल्म 'खिचड़ी 2' की टीम से जेडी मजीठिया और अनंग देसाई मौजूद रहे। लेकिन किसी ने भी अवॉर्ड के आयोजन को लेकर बात नहीं की। मनीष कालरा  ने जी5  के बारे में बात की। जेडी मजीठिया और अनंग देसाई ने बताया कि 'खिचड़ी 2' कब से जी5 पर स्ट्रीम होगी। जियो मार्ट और सिनेपोलिस के अधिकारियों ने सिर्फ अपनी कंपनी की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Phalke International Film Award 2024 Press Conferance Dia Mirza Nushrratt Bharuccha and others attends event
फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्यक्रम के शुरुआत में अभिनेत्री दीया मिर्जा और अदिति राव हैदरी उपस्थिति रही। अदिति राव हैदरी कार्यक्रम के बीच से ही निकल गई। और, कार्यक्रम के बीच में अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने शिरकत की। दीया मिर्जा ने भी दादा साहेब फाल्के के बारे में बात करने के बजाय अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की। दिया मिर्जा ने कहा, 'हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में रिलीज फिल्म 'रहना है तेरे दिल' में से की। लेकिन सही मौका मुझे फिल्म 'धक धक' में मिला। जिसमें  महिलाओं के अधिकार के बारे में बात की गई। ओटीटी प्लेटफार्म आने से हम जैसी अभिनेत्रियों और टेक्नीशियन  को भी अच्छे मौके मिले है।'
Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed