{"_id":"61419aa18ebc3eb26a464c24","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-buy-a-lavish-22-crore-bungalow-in-alibaug","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नया आशियाना: दीपिका,रणवीर ने अलीबाग में खरीदा बंगला, बड़े-बड़े सितारों ने भी यहीं खरीद रखा है घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नया आशियाना: दीपिका,रणवीर ने अलीबाग में खरीदा बंगला, बड़े-बड़े सितारों ने भी यहीं खरीद रखा है घर
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर उनकी एक-एक पोस्ट को लाखों लाइक मिलते हैं। उनकी फिल्मों को भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं उनकी एक्टिंग के भी फैंस काफी दीवाने हैं। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि दीपिका ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेनहत की है और अपनी मेहनत के दम पर आज दीपिका बॉलीवुड पर राज करती हैं, और एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने मुंबई के अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में अपना दूसरा घर खरीदा है। दरअसल, हाल ही में दोनों रजिस्ट्रार के ऑफिस जाते हुए स्पॉट किए गए। खबरों की मानें तो उनकी नई संपत्ति में दो बंगले और एक नारियल और सुपारी का बाग शामिल होगा।
2 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
बता दें कि फिलहाल दोनों मुंबई के फ्लैट में रहते हैं, जिसे उन्होंने 2010 में खरीदा था। वायरल वीडियो में रणवीर दीपिका का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर ने हल्के बैंगनी रंग की हुडी कौ कैरी किया हुआ है, जबकि दीपिका ने सफेद रंग का टॉप पहना हुआ है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से की थी, और इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ती गई। वहीं, उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें ओम शांति ओम, बाजीराव मस्तानी, पदमावत, गोलियों की रासलीला राम-लीला, छपाक, चेन्नई एक्सप्रेस, तमाशा, लव आज कल, हाउसफुल जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। उनकी शादी बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह से हुई और वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास ऑडी ए9 है, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी कारें हैं। यही नहीं, दीपिका ने साल 2013 में मुंबई में ही एक बेहद आलीशान घर खरीदा था। इसकी मार्केट वेल्यू लगभग 6 करोड़ रुपये है। इस घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बात अगर दीपिका की संपत्ति की करें तो तो वे करोड़ों की मालकिन हैं। फोर्ब्स ने साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दीपिका 10वें पायदन पर थीं। इसके मुताबिक, साल 2019 में दीपिका ने 48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दीपिका हर साल ही कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।