फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर-दीपिका के रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, फैन ने किया कमेंट-मुझे दोनों ने पीटा

Fri, 03 Aug 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh fan beaten ad scolded for recording video

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियों में दोनों हाथों में हाथ लिए घूमते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो फ्लोरिडा कहा है जहां यह दोनों छुट्टियां मनाने गए हुए थे। खबर है कि इन दोनों का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली फैन के साथ मारपीट हुई है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाली फैन जैनब खान का कहना है कि इसे बनाने के लिए दीपिका और रणवीर ने उन पर हमला किया।

deepika padukone and ranveer singh fan beaten ad scolded for recording video

एक फोटोग्राफर ने जब यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया तो जेनब ने उस पर कमेंट किया। जेनब ने लिखा, मैंने ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया था और मुझ पर हमला हुआ था। ये खराब एक्टर्स हैं। उन लोगों ने एक फैन को खो दिया और मेरी नजरों में अपनी इज्जत भी। फोटोग्राफर ने जब जेनब से पूरा वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा तो उन्होंने कहा, जरा उनके चेहरे की तरफ देखो! उन्होंने मुझसे बदतमीजी की। मेरे पास पूरा वीडियो बनाने का वक्त ही नहीं था।

deepika padukone and ranveer singh fan beaten ad scolded for recording video

जेनब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया और लिखा, वो बहुत गुस्से में थे। सुपर बदतमीज लोग। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने जेनब का सपोर्ट किया है वहीं कुछ लोगों उन्हें घेर लिया है। लोगों का कहना है कि उन्हें रणवीर-दीपिका की निजी जिंदगी में घुसने का कोई अधिकार नहीं है। इसके जवाब में जेनब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थीं लेकिन इतने भयानक अनुभव के बाद उनके पास कुछ भी कहने के लिए शब्द नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh fan beaten ad scolded for recording video
रणवीर और दीपिका

नेगेटिव कमेंट्स के जवाब में जेनब ने कहा- मैं उनका पीछा नहीं कर रही थी। मैं सेलेब्स की तस्वीरें लेने वाली कोई फोटोग्राफर नहीं हूं। मैं वैकेशन पर हूं और सेलेब्स का पीछा करने के अलावा भी मेरे पास कई काम हैं। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें दूर से रिकॉर्ड किया था और बहुत विनम्रता से उनसे पूछा था कि क्या मैं उनके साथ तस्वीर खिंचवा सकती हूं। जेनब ने लिखा, वो लोग जो मुझसे प्राइवेसी की रेस्पेक्ट करने की बात कर रहे हैं, इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि कोई भी होता तो वीडियो जरूर रिकॉर्ड करता।

विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh fan beaten ad scolded for recording video

जेनब ने यह भी बताया कि उन्होंने दीपिका रणवीर के झगड़े के वक्त का वीडियो क्यों नहीं रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा, मैंने उनका चीखते चिल्लाते हुए वीडियो नहीं बनाया क्योंकि वह मेरे बहुत करीब आ गए थे और मैं उनकी तेज आवाज से घबरा गई थी। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि मैंने इस एक्टर्स के लिए इज्जत खो दी है। हर कोई जो इन सेलेब्स का फैन है मैं चाहती हूं कि आप जीवन में कभी उनसे एक बार जरूर मिलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed