बॉलीवुड के पावरफुल कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों अक्सर कोई ना कोई ऐसी पोस्ट शेयर कर रहे हैं जो चर्चा में है। इस बार दीपिका रणवीर के साथ मस्ती करती नजर आई हैं जो उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
घर में ही पति के साथ दीपिका की छिड़ी जंग, रणवीर सिंह बोले- 'तुझे देख लूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने रणवीर की एक तस्वीर शेयर की जिसमें रणवीर सो रहे हैं और उनके सिर पर एक बैंड लगा हुआ है, जिस पर हसबैंड (HUSBAND) लिखा हुआ है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है जब रणवीर सो रहे थे तभी दीपिका ने ये शरारत की है।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'यह सीजन 1 की 7वीं तस्वीर है।' उन्होंने #wannabemariekondo हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट के साथ रणवीर ने कमेंट किया- 'Marie Kondo की बच्ची, तुमने इसे दूर तक खींच लिया है, देख लूंगा मैं तुझे।'

लॉकडाउन में दीपिका घर पर ही वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वो सबसे पहले क्या करने वाली हैं। दीपिका ने बताया कि वो सबसे पहले अपने माता-पिता से मिलने वाली हैं।
दीपिका ने कहा, 'शायद मैं अपने माता-पिता से मिलने जाऊंगी क्योंकि मैं असल में उनसे मिलने के लिए बेंगलूरू जाने वाली थी और फिर अपनी अगली फिल्म के शेड्यूल के लिए रवाना होने वाली थी। इस फिल्म की शूटिंग दो महीने तक बाहर होनी थी इसलिए उनसे मिलना चाहती थी। मुझे लगता है कि मैं सबसे पहले उनसे जाकर मुलाकात करूंगी।'
लॉकडाउन में जमकर मस्ती कर रहे हैं विराट- अनुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे तस्वीरें