कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हर कोई लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रहा है। बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी हस्तियां भी इन दिनों घर पर ही अपना समय व्यतीत कर रही हैं। ऐसे में ये सेलब्स लोगों को भी घर पर ही रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही अपील भी कर रहे हैं। इसी के साथ सेलेब्स लोगों को फिट रहने की भी सलाह दे रहे हैं। जिसके लिए ये अलग-अलग तरह के वीडियो भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता संजय दत्त ने भी ऐसा ही कुछ किया है।
Lockdown India: खुद को ऐसे फिट रख रहे संजय दत्त, वीडियो शेयर कर फैन्स से कहा, 'अच्छा खाइये, स्वस्थ रहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो अभिनेता संजय दत्त इतना ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन इन दिनों कोई काम ना होने की वजह से संजय दत्त भी घर पर की क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं। इस दौरान वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वक्त बिताने के साथ ही लोगों से घर पर ही रहने की अपील भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से लोगों से ये अपील की है कि वो घर पर ही रहें साथ ही साथ खुद को फिट भी रखें।
दरअसल संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए के वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में संजय दत्त वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ अपने फैन्स को भी फिट रहने के लिए जागरुक कर रहे हैं। संजय दत्त ने इस वीडियो के साथ कैप्सन में लिखा है, 'फिट रहना बेहद जरूरी है खासकर इस समय में। तो अच्छा खाइये स्वस्थ रहिये और एक्सरसाइज करते रहिये।'
Staying fit is very important especially during this time. So eat well, stay healthy & keep exercising. #QuarantineWorkout #HealthyAtHome #WorkoutAtHome #StayHomeStaySafe pic.twitter.com/1wvKbvXVij
वहीं इस वीडियो में संजय दत्त लोगों से सुरक्षित रहने की अपील भी कर रहे हैं। संजय वीडियो में कहते हैं, 'आप सबसे विनती है कि घर पर रहिए। एक्सरसाइज जरूर कीजिए। खाना अच्छा खाइए। परिवार के साथ समय गुजारिए। साथ ही सरकार की बात जरूर सुनिए। एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। और हां सोशल डिस्टेंसिंग भी...थैंक यू....।'
संजय दत्त के इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ इस पर कई कमेंट्स भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी संजय दत्त एक वीडियो के माध्यम से लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर चुके हैं। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से सरकार का आदेश मानने की भी गुजारिश की थी। संजय दत्त के उस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया था।