फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: इटली से आते ही मुंबई के इस घर में रहेंगे दीपिका-रणवीर, नई नवेली दुल्हन का ऐसे होगा वेलकम

Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh Mumbai house decorated with lights and flowers
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : twitter

दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीर आते ही आम हो या खास हर कोई इस न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं दे रहा है। दीपवीर ने इटली के लेक कोमो में स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी रचाई थी जिसके बाद दोनों ने शादी की तस्वीर एक साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। दीपिका-रणवीर की शादी होते ही सोशल मीडिया पर इन दोनों के घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में घर को शानदार लाइट्स से सजाया गया है।

Deepika Padukone house - फोटो : twitter

नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए मुबंई में तैयारियों जोरों शोरों से चल रही हैं। इन तैयारियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दूल्हे और दुल्हन का स्वागत करने के लिए मुंबई बेसब्र है। इन वायरल तस्वीरों में दीपिका पादुकोण के बंगले में कलरफुल लाइट्स लगाई गई है। सजावट इतनी शानदार है जिसे देखकर काफी अच्छा लगेगा। सजावट में लाइट्स के अलावा सफेद रंग के फूलों का इस्तेमाल भी किया गया है। 

Deepika Padukone and Ranveer Singh Mumbai house decorated with lights and flowers
Deepika Padukone house - फोटो : twitter

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसका एक पूरा फ्लोर उन्होंने खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि अभी रिनोवेशन हो रहा है। जल्द ही न्यूली वेड कपल इस घर में शिफ्ट हो जाएगा। दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी दो रीतियों से शादी की थी। शादी के दौरान की कई तस्वीरें तो सामने आई थीं लेकिन दूल्हा दुल्हन की शादी की पहली तस्वीर 15 नवंबर को देर शाम आई। शादी की तस्वीर को खुद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh Mumbai house decorated with lights and flowers
Deepika Padukone house - फोटो : twitter

दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। कोंकणी रीति से हुई शादी में दीपिका सुनहरे और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुए हैं। इसके साथ ही सोने की पारंपरिक ज्वैलरी पहने हुए हैं। वहीं रणवीर सफेद कुर्ते के साथ धोती पहने हुए दिखाई दिए। शादी की दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें भी यह जोड़ा कहर ढा रहा है। इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आए। सिंधी रीति से हुई शादी में दीपिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं रणवीर गुलाबी रंग की शेरवानी के साथ उसी रंग की पगड़ी पहने हुए हैं। जबकि दीपिका बड़ा सा मांग टीका और हाथ में लाल रंग के चूड़ा के साथ कलीरें पहनी हुई हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh Mumbai house decorated with lights and flowers
anushka and virat Karwa Chauth - फोटो : twitter

शादी की पहली तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस न्यूली वेड कपल को विश किया। सबसे ज्यादा अनुष्का शर्मा का ट्वीट लोगों को पसंद आया जिसमें उन्होंने दीपवीर को अपने क्लब में शामिल होने की बधाई दी थी। अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया - 'आप दोनों को दुनियाभर की खुशियां मिले और हमेशा एक दूसरे के साथ रहें। उन्मीद करती हूं आप दोनों ऐसे ही एक दूसरे से प्यार करने रहे। हमारे क्लब में आपका स्वागत है।' 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed