फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले बॉलीवुड के इस लवबर्ड ने फ्लोरिडा में बिताए खास पल, अब एयरपोर्ट पर दिखे ऐसे

Fri, 03 Aug 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted in Mumbai airport as they return from Florida
Deepika and Ranveer
बॉलीवुड की सबसे पॉवरफुल जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने सीक्रेट वकेशन से लौट आए हैं। यह दोनों कुछ दिन पहले फ्लोरिडा गए थे जहां पर इन दोनों स्टार्स को एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया। कुछ खास पल एक दूसरे के साथ बिताने के बाद यह कपल वापस मुंबई आ गए हैं। इन दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted in Mumbai airport as they return from Florida
Deepika and Ranveer
एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर को कैजुअल कपड़ों में देखा गया। दीपिका सफेद टॉप के साथ सफेद ट्रैक पैंट में दिखीं तो वहीं रणवीर टी-शर्ट के साथ काले रंग की ट्रैक पैंट में नजर आए। हालांकि दोनों ही स्टार कैजुअल लुक में भी काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे। रणवीर हमेशा से ही दीपिका का खास ख्याल रखते है और इस बार भी यही देखा गया। 

Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted in Mumbai airport as they return from Florida
Deepika and Ranveer
एयरपोर्ट पर भी रणवीर दीपिका का हाथ पकड़े हुए थे और दीपिका को उनकी कार तक ड्रॉप किया। इस बात से इतना तो साफ है कि रणवीर केयरिंग ब्वॉयफ्रेंड जरूर हैं। रणवीर और दीपिका के अफेयर की खबरें साल 2013 से 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted in Mumbai airport as they return from Florida
ranveer and deepika
इन दोनों कपल ने कभी भी अपने रिश्ते की बात को कबूल नहीं किया लेकिन रणवीर इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार मीडिया के सामने कई बार कर चुके हैं। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर इस साल नवंबर तक शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि सब कुछ तय हो गया है। 
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted in Mumbai airport as they return from Florida
लेक कोमो
जानकारी के मुताबिक रणवीर और दीपिका ने शादी के लिए इटली की 'लेक कोमाे' नाम की जगह को फिक्स किया है । यह जगह इटली के लोम्बार्डी में है। शादी 10 नवंबर को होगी। यह जानकारी रणवीर और दीपिका के नजदीकी सूत्रों ने दी है । इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है। यहीं पर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा । शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed