फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज हुई गैंगस्टर दुल्हनिया, चांदनी सिंह का आइटम नंबर, ये हैं भोजपुरी सिनेमा की 5 बड़ी खबरें

Fri, 03 Aug 2018 11:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
top news of Bhojpuri cinema and film
बॉलीवुड फिल्मों और गानों की तरह भोजपुरी फिल्मों और गानों ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। भोजपुरी सिनेमा के गानों और उसे जुड़े कलाकारों के बारे में जानने के लिए भोजपुरी दर्शक भी हमेशा उतावले रहते हैं। हर कोई अपने मनपसंद कलाकार के बारे में जानने और अपनी फेवरेट फिल्म के बार में जानने के लिए उत्साहित रहता है। आज हम भोजपुरी कॉलम में अपने दर्शकों के लिए उनके मनपसंद सितारों और उनसे जुड़ी ढेर सारी बातें लेकर आए हैं। आइए एक नजर हाल के दिनों में भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी 5 बड़ी खबरों पर..
top news of Bhojpuri cinema and film
रिलीज हुई गैंगस्टर दुल्हनिया
लंबे समय से चर्चा में रही भोजपुरी फिल्म 'गैंगस्टर दुल्हनिया' बिहार, पटना सहित झारखंड में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में गौरव झा और निधि झा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में गौरव एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं तो, वहीं निधि गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगी।
लव ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में महिला सशक्तिकरण का मसाला भी देखने को मिलेगा। 'गैंगस्टर दुल्हिनिया' का निर्देशन सौरभ सुमन ने किया है जबकि निर्माता कुमार विवेक हैं। 'गैंगस्टर दुल्हिनिया' में निधि झा और गौरव झा के साथ संजय पांडे , ग्लोरी मोहंता , कन्हैया लाल , कौशिक मिश्रा और आर जे राज आदि मुख्य भूमिका में हैं । 
 
top news of Bhojpuri cinema and film
गाना- 'बोरो प्लस फेयरनेस क्रीम'
इन दिनों भोजपुरी सिंगर- एक्टर पवन सिंह और मोहिनी पांडेय का गाना 'बोरो प्लस फेयरनेस क्रीम' यूड्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। यह गाना पवन सिंह की फिल्म 'मां तुझे सलाम' का है। 'बोरो प्लस फेयरनेस क्रीम' गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा मधु शर्मा नजर आ रही हैं। बात करें से गाने से जुड़ी अन्य चीजों की तो इस गाने में संगीत अविनाश झा 'घुंघरू' का है जबकि बोल सुमित चंद्रवंशी के हैं। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top news of Bhojpuri cinema and film
चांदनी सिंह का आइटम नंबर
भोजपुरी गाना 'पलंग करे चोय चोय' से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली और अपनी अगल पहचान बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह जल्द ही अपने नए आइटम नंबर के साथ परदे पर नजर आने वाली हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो चांदनी सिंह का यह आइटम नंबर निदेशन राजू और निर्माता मनोज कुमार चौधरी की अपकमिंग फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' में दिखेगा। गाने में चांदनी सिंह के साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव साथ नजर आएंगे। फिलहाल इस गाने सी शूटिंग इन दिनों सिलवासा चल रही है। 
विज्ञापन
top news of Bhojpuri cinema and film
उधारी बाबू परदे प्राची संग करेंगे रोमांस, जल्दी रिलीज होगी फिल्म
कोरियोग्राफी से एक्टर बने उधारी बाबू इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा P लैटर के नाम से शुरू होने वाली एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर चर्चा में है। जी हां अभी तक उधारी बाबू ने दो फिल्मों में की हैं और इत्तफाक से उनकी दोनों फिल्मों में अभिनेत्री के पहले नाम का वर्ल्ड P से शुरू होता है। फिर चाहे प्रीति हो और या प्राची। उनकी फिल्म ‘बलिया के दबंगई’ में अभिनेत्री के नाम प्रीति सिंघानिया था तो वहीं दूसरी फिल्म ‘मेरी बिटिया’ में प्रीति सिंह। अब वह जल्द ही अपनी तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं, उसमें भी उनकी अभिनेत्री के नाम का पहला वर्ल्ड P ही है। उधारी बाबू जल्दी ही एक्ट्रेस प्राची सरकार के साथ फिल्म 'पांचाली’ में नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed