फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ते ही कटरीना कैफ की लगी लॉटरी, एक ही फिल्म से हो जाएंगी मालामाल

Fri, 03 Aug 2018 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
katrina kaif get double charge for bharat when priyanka chopra quit
priynaka and katrina

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बाद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने उनकी जगह कटरीना कैफ के नाम की घोषणा की थी। परदे पर एक बार फिर कटरीना, सलमान संग रोमांस करती नजर आएंगी। कटरीना के हाथ एक और फिल्म तो लगी ही है, साथ ही उन्हें इसके लिए डबल फीस भी मिलेगी।

katrina kaif get double charge for bharat when priyanka chopra quit
कटरीना कैफ

जी हां, कटरीना के हां बोलते ही सलमान काफी खुश हैं। सलमान और कटरीना की बॉन्डिंग रियल लाइफ में भी काफी अच्छी है ऐसे में अब कटरीना की फीस भी बढ़ाकर दी जा रही है। दरअसल सलमान ने तय किया है कि कटरीना को भी प्रियंका के बराबर फीस दी जाएगी। कटरीना वैसे तो एक फिल्म के 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें 12 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि प्रियंका फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये ले रही थीं।

katrina kaif get double charge for bharat when priyanka chopra quit
कटरीना कैफ

पहले भी कटरीना कैफ के ‘भारत’ से जुड़ने की खबरें सामने आई थी लेकिन बाद में प्रियंका की एंट्री ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था, हालांकि कटरीना के पास इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं। एक तरफ वह शाहरुख खान के साथ 'जीरो' में नजर आने वाली हैं तो दूसरी तरफ ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग पूरी करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif get double charge for bharat when priyanka chopra quit
कटरीना कैफ

कटरीना, अली अब्बास जफर और सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। सलमान और कटरीना की जोड़ी फैंस काफी पसंद भी करते हैं। वहीं कटरीना और अली अब्बास जफर की भी खूब बनती है।

विज्ञापन
katrina kaif get double charge for bharat when priyanka chopra quit
कटरीना कैफ

इससे पहले प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर सलमान के पिता सलीम खान ने कहा था- 'यह सब अचानक नहीं हुआ है। मैं फिर से कहूंगा ऐसी चीजें होती रहती हैं। कभी ऐसा डेट की वजह से तो कभी फीस और किरदार की वजह से। मुझे नहीं पता प्रियंका ने भारत क्यों छोड़ी लेकिन जल्द ही नई एक्ट्रेस कास्ट कर लेंगे। कोई भी आ जाएगा उसकी जगह, बहुत सारे लोग हैं। न तो मैं और न ही सलमान प्रियंका से नाराज हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed