{"_id":"5be177cebdec2269a642be62","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-wedding-clause","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणवीर की शादी में शामिल होने के लिए रखी गई हैं अजीब शर्तें, वेटर्स तक को करना होगा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणवीर की शादी में शामिल होने के लिए रखी गई हैं अजीब शर्तें, वेटर्स तक को करना होगा ये काम
Fri, 09 Nov 2018 09:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ranveer singh deepika padukon
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है । खबर है कि शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होगी । दोनों के घरों में शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं । हाल ही में दीपिका के बेंगलुरु स्थित घर में नंदी पूजा हुई । इसके बाद रणवीर सिंह के घर पर हल्दी की रस्म रखी गई ।
2 of 6
ranveer and deepika
दीपिका ने अपनी शादी की पूरी शॉपिंग कर ली है । हाल ही में ये भी खबर आई थी कि दीपिका ने अपना मंगलसूत्र खरीद लिया है । इस मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है । खबर के अनुसार, दीपिका का मंगलसूत्र हीरों से बना हुआ है। मंगलसूत्र को खास बनाने के लिए इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा गया है।
3 of 6
रणवीर और दीपिका
मंगलसूत्र के अलावा दो हीरों के हार भी खरीदे गए हैं । दीपिका ने अपनी पूरी ज्वैलरी पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इतना ही नहीं दीपिका ने अपने होने वाले पति रणवीर के लिए एक सोने की चेन भी खरीदी है । ये सारी ज्वैलरी मुंबई के एक ज्वैलरी स्टोर से खरीदी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Deepika and Ranveer
ज्वैलरी खरीदते समय आधे घंटे तक इस स्टोर का शटर बंद कर दिया गया था । दीपिका और रणवीर की शादी बेहद रॉयल तरीके से होगी । शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों से लेकर शेफ और वेटर्स तक को कई शर्तें पूरी करनी होंगी । हाल ही में खाना बनाने को लेकर भी अनोखी शर्त सामने आई थी ।
विज्ञापन
5 of 6
Deepika and Ranveer
इसके अनुसार, कैटर्स और शेफ से एक अनोखा बॉन्ड साइन करवाया गया है । इस बॉन्ड के मुताबिक, इस शादी में जो रेसिपी बनाई जाएंगी उन्हें शेफ दोबारा कभी और कहीं पर भी नहीं बना सकेंगे। अगर सच में ऐसा हुआ तो दीपिका और रणवीर की शादी में इतिहास रचा जाएगा और जो कभी नहीं हुआ वो होगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।