{"_id":"5bdc4550bdec22699e08724c","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-wedding-functions-is-start-from-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर की शादी की रस्में शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं दीपिका की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर की शादी की रस्में शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं दीपिका की तस्वीरें
Fri, 02 Nov 2018 06:39 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह के साथ होने वाली शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 14 और 15 नवंबर को दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधेगे। इस बीच, सोशल मीडिया पर नंदी पूजा-पाठ से संबंधित तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें दीपिका अपने बंगलूरू वाले घर में दिख रही हैं और वहीं से उनकी शादी से पहले की रस्में निभाई जा रही हैं।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : instagram
तस्वीरों में दीपिका ओरेंज कलर के सलवार कमीज पहने हैं। इस ड्रेस को डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया है। माथे पर बिंदी, कानों में बड़ी चांदबाली और जूड़े के साथ दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान वह काफी हंसती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को दीपिका की स्टाइलिस्ट शलीना नतानी ने शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ लिखा है- "एक नई शुरुआत।"
बता दें कि नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी कहा जाता है और ये भी मान्यता है कि नंदी को मन की बात बता देने से भक्तों का संदेश बहुत जल्दी भोलेनाथ तक पहुंचता है। दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर एक बड़ी ही दिलचस्प खबर भी सुनने को मिल रही है। कहा जा हा है कि यह शादी कलर कॉर्डिनेटेड होगी। न सिर्फ फैमिली बल्कि वेटर्स को भी ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
3 of 4
deepika padukone
- फोटो : instagram
यानी सारे घराती-बाराती और शादी में हर तरह का काम करने वाले लोग एक ही रंग के कपड़े पहनेंगे। अब वो रंग क्या होगा..इसका खुलासा अभी हुआ है। यही नहीं, सूत्रों की मानें तो खाने का बंदोबस्त करने वाले शेफ्स के साथ एक करार किया गया है, जिसमें ये शर्त रखी गई है कि वे जो भी रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
deepika ranveer
- फोटो : amar ujala
इसके लिए एक लिखित बॉन्ड साइन किया गया है। ये सभी पकवान बेहद खास होंगे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रणवीर-दीपिका की शादी सिंधी और तमिल रीति-रिवाजों से होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।