फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुल गया राज, आखिर दीपिका और रणवीर ने क्यों चुनी शादी की तारीख 14-15 नवंबर, यह है खास वजह

Tue, 23 Oct 2018 02:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh why choose 14-15 november wedding date
ranveer singh and Deepika Padukone
बॉलीवुड के खूबसूरत लवबर्ड्स यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा बीते कई दिनों से है। शादी की घोषणा करते हुए बॉलीवुड सितारों सहित इन दोनों के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि आखिरी इन दोनों ने 14-15 नवंबर की शादी की तारीख क्यों चुनी। 
Deepika Padukone and Ranveer Singh why choose 14-15 november wedding date
Ranveer Singh and Deepika Padukone
जी हां रविवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ट्विटर पर बड़े ही खूबसूरत शब्दों में अपनी शादी की खबर सबको दी। दोनों ने बताया कि 14-15 नवंबर को वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 14 तारीख को शादी की मेहंदी, संगीत इत्यादि रस्में होंगी और 15 नवंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। इस अच्छी खुशखबरी के साथ यह बात तो दिमाग में आती है कि आखिर इन्होंने एक-दूजे का हो जाने के लिए 15 नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी। 
Deepika Padukone and Ranveer Singh why choose 14-15 november wedding date
Ranveer Singh and Deepika Padukone
वैसे तो शादी के लिए पंडित जी शुभ मुहूर्त निकालते ही हैं और संभव है कि इनी शादी के लिए भी यही शुभ तारीखें निकली हों। पर हम आपको बताना चाहेंगे कि 15 नवंबर की तारीख दीपिका और रणवीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। दरअसल यह वही तारीख है जब 2013 में दोनों की सुपरहिट फिल्म रामलीला सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच प्यार का बीज अंकुरित हुआ था और इसके बाद इनके बीच में उठती प्रेम तरंगों को इनके फैंस ने भी समय-समय पर महसूस किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh why choose 14-15 november wedding date
Ranveer Singh and Deepika Padukone
आखिरकार अब इनका परवान चढ़ा इश्क एक रिश्ते में बंध रहा है। शादी की खबर के सामने आते ही दीपवीर के नाम से फैंस के बीच मशहूर इस कपल को बॉलीवुड और आम लोगों से भी बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं। बीते दिनों प्रिंयका चोपड़ा,आलिया भट्ट सहित अक्षय कुमार ने शादी की बधाई दी है। 
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh why choose 14-15 november wedding date
ranveer singh and deepika padukone
आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों की कई फिल्में एक साथ आई हैं। जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इनकी गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत सुपर हिट हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed