दीपिका पादुकोण ने 'छपाक' के बाद अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म की घोषणा कर दी है। यह हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'द इंटर्न' का आधिकारिक रीमेक होगी। फिल्म में ऋषि कपूर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा दीपिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है।
'छपाक' के बाद इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी दीपिका, ऋषि कपूर का भी अहम किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीले रंग के पोस्टर के रूप में जानकारी साझा करते हुए दीपिका ने लिखा, 'अपनी अगली फिल्म की घोषणा को लेकर उत्साहित हूं। यह फिल्म 'द इंटर्न' का भारतीय रूपांतरण है जो अगले साल यानी कि 2021 में रिलीज होगी।' वहीं ऋषि कपूर ने लिखा, 'द इंटर्न के रीमेक और दीपिका पादुकोण के साथ एक नई शुरुआत कर रहा हूं।' यह फिल्म दीपिका के 'का' प्रोडक्शन, वारनर्स ब्रदर्स और एज्यूर के बैनर तले बनेगी। फिल्म के निर्देशक का नाम अभी साझा नहीं किया गया है।
Moving on to yet another journey with the Indian adaptation of #TheIntern with @deepikapadukone ! Produced by @SunirKheterpal and #DeepikaPadukone for @iAmAzure & @_KaProductions in collaboration with @warnerbrosindia @DenzD pic.twitter.com/wuPq8caN4H
'द इंटर्न' साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस से लेकर क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 70 वर्ष के एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जो रिटायरमेंट के बाद ऑनलाइन फैशन वेबसाइट में इंटर्न के तौर पर काम करना शुरू करता है। अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो द्वारा निभाए इसी किरदार को ऋषि निभाने जा रहे हैं। वहीं इस कंपनी के मालिक की किरदार में अभिनेत्री ऐनी हैथवे थी। रीमेक फिल्म में यह किरदार दीपिका निभाएंगी।
Thrilled to present my next!🎞
The Indian adaptation of #TheIntern
A 2021 release!
Presented by @_KaProductions @warnerbrosindia and @iAmAzure
See you at the movies!@chintskap pic.twitter.com/c3Fmr2H7GD
फिल्म के बारे में बता करते हुए ऋषि कपूर ने कहा, 'द इंटर्न आज के दौर के भारतीय कार्यलयों के माहौल से मेल खाती है। यह मानवीय रिश्तों को बड़ी खूबसूरती से पेश करती है। दीपिका के साथ काम करने को लेकर और दिल को छू लेने वाली इस कहानी का हिस्सा बनकर मैं उत्साहित हूं।'
इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने कहा, ' द इंटर्न आपसी रिश्ते को पेश करने वाली और मौजूदा ऑफिसों के माहौल पर एकदम सटीक फिल्म है। यह एक ऐसी कहानी है जो आज के समय के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल से मेल खाती है। मैं एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म की तलाश में ही थी और यह कहानी इसमें एकदम सटीक बैठती है। इस सफर की शुरुआत करने के लिए मैं सब्र नहीं कर पा रही हूं।' गौरतलब है कि आने वाले दिनों में दीपिका फिल्म '83' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाया है।