फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, सोनिया के पिता को लेकर बोली बड़ी बात

Mon, 27 Jan 2020 08:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 Jan 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
BJP surrounds Congress leader Sonia Gandhi citizenship after announced Padma Shri for Adnan Sami row
Adnan Sami, Sonia Gandhi - फोटो : amar ujala

मशहूर गायक अदनान सामी के लिए पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा के बाद देश की दो मुख्य राजनीतिक पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस के अलावा कुछ क्षेत्रिय पार्टियों ने भी अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर एतराज जताया है। वहीं भाजपा उन्हें ये पुरस्कार दिए जाने को सही बता रही है। ऐसे में भाजपा नेता ने अदनान सामी को पुरस्कार दिए जाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाए हैं और विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया है। 

BJP surrounds Congress leader Sonia Gandhi citizenship after announced Padma Shri for Adnan Sami row
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : Twitter

भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर कहा कि विपक्ष अदनान को पद्मश्री देने का इसलिए विरोध कर रहा है क्योंकि उनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में थे। अगर ऐसा है तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता तो तानाशाह मुसोलिनी और हिटलर से जुड़े थे, फिर उन्हें भारत की नागरिकता क्यों दी गई ? हालांकि संबित पात्रा के इस बयान के जवाब में अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

BJP surrounds Congress leader Sonia Gandhi citizenship after announced Padma Shri for Adnan Sami row
संबित पात्रा - फोटो : Twitter

संबित पात्रा ने अपने बयान में विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए ये भी है कि विपक्षी दलों को वही मुस्लिम पसंद आते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत और भारतीय संस्थाओं का विरोध करते हैं। तथाकथित उदारवादी और तौहीन बागवाले (शाहीन बाग) सोनिया गांधी का जिक्र आने पर उन्हें उनके पिता से अलग करते हैं। संसद पर आतंकी हमले के दोषी अफजल गुरू से उसके बेटे को अलग करते हैं, लेकिन अदनान सामी को उनके पिता से जोड़ रहे हैं। ये इनका दोहरापन है। इसके अलावा संबित पात्रा ने अदनान सामी को लेकर और भी कई बाते कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP surrounds Congress leader Sonia Gandhi citizenship after announced Padma Shri for Adnan Sami row
दिग्विजय सिंह-अदनान सामी-जयवीर शेरगिल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

गौरतलब है कि गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार देने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पहले ही अदनान को पद्मश्री देने पर विरोध जता चुकी है। कांग्रेस ने भी इसपर सुर मिला दिए हैं। रविवार कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि भाजपा सरकार की चमचागिरी यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मापदंड बन गया है। जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर लिखा कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक मोहम्मद सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया, जबकि अदनान को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?

विज्ञापन
BJP surrounds Congress leader Sonia Gandhi citizenship after announced Padma Shri for Adnan Sami row
अदनान सामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जयवीर शेरगिल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, 'भारतीय सेना के वीर सिपाही और भारत माता के पुत्र, इस धरती के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ी उन्हें एनआरसी द्वारा घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ अदनान सामी, जिनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर जिन्होंने भारत पर गोलाबारी की थी, उनको पद्मश्री से नवाज दिया।' शेरगिल ने इसके साथ ही तीन सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने कहा, इसमें तीन प्रश्न खड़े होते हैं-पहला, भारत के सिपाही को अपनी नागरिकता क्यों साबित करना पड़ रहा है, और दूसरी तरफ पाकिस्तानी वायुसेना के अधिकारी को पद्मश्री से क्यों नवाजा जा रहा है? दूसरा, क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed