{"_id":"5e2ee25f8ebc3e4b5f2a2f7c","slug":"priyanka-chopra-give-tribute-to-kobe-bryant-at-grammys-2020-with-nail-art-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल्ड ड्रेस ही नहीं प्रियंका के इस अंदाज ने भी जीता फैंस का दिल, कोबी ब्रायंट से है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोल्ड ड्रेस ही नहीं प्रियंका के इस अंदाज ने भी जीता फैंस का दिल, कोबी ब्रायंट से है कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और कोबी ब्रायंट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल लीग ‘एनबीए’ के बड़े खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का एक विमान हादसे में निधन हो गया। दुनियाभर के सेलिब्रिटिज कैलिफोर्निया में हुए इस विमान हादसे के शोक में हैं। देश विदेश के सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन, लारा दत्ता भूपति से लेकर प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने भी ब्रायंट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
2 of 5
Grammy अवॉर्ड
- फोटो : Twitter
प्रियंका चोपड़ा ने ब्रायंट को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। बीते रोज दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) का हिस्सा बनी प्रियंका ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। प्रियंका के ब्रायंट को श्रद्धांजलि देने का ये तरीका फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Twitter
दरअसल प्रियंका ने अपने नेल पर 24 नंबर लिखवाया। कोबे ने पहले 8 और फिर 24 नंबर जर्सी के साथ मैच खेला था। कोबे एनबीए इतिहास में एक टीम से दो नंबर की जर्सी पहनने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। प्रियंका ने इसी जर्सी के नंबर के जरिए ब्रायंट को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Twitter
इससे पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। प्रियंका ने इस पोस्ट में कहा था- "कोबी ब्रायन पहले शख्स थे, जिनकी वजह से मैं एनबीए को जान पाई। तब मैं 13 साल की थी और क्वींस, न्यूयॉर्क में रहती थी। बिल्कुल उनकी बेटी गियाना की उम्र की। उन्होंने मेरे अंदर स्पोर्ट, कम्पटीशन और उत्कृष्टता के लिए प्रयास के लिए प्यार जगाया। उन्होंने पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है। उनकी विरासत बास्केटबॉल से बहुत बड़ी है। इस हृदयविदारक दुर्घटना ने उनकी मासूम बेटी की जिंदगी भी छीन ली। इसने मुझे पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। मैं बहुत दुखी हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
कोबी ब्रायंट
- फोटो : ट्विटर
दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) का आयोजन बीते रोज लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में किया गया। जहां हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। यहां पर महान खिलाड़ी कोबी ब्रायंट को श्रद्धांजलि भी दी गई। गौरतलब है कि महान बॉस्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी गियाना की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।