{"_id":"59f064e64f1c1b6d548b8e03","slug":"deepika-padukone-becomes-queen-of-social-media-after-beating-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'क्वांटिको गर्ल' प्रियंका से इस मामले में आगे निकल गईं दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'क्वांटिको गर्ल' प्रियंका से इस मामले में आगे निकल गईं दीपिका पादुकोण
Wed, 25 Oct 2017 03:48 PM IST
Team Digital
Team Digital
Updated Wed, 25 Oct 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पद्मावती' में चित्तौड़ की 'महारानी पद्मावती' का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया की भी 'महारानी' बन चुकी हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 20 मिलियन के पार हो चुकी हैं। इस आकड़े के साथ ही दीपिका पादुकोण ने फैन्स फॉलोइंग के मामले में 'क्वांटिको गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को मात दे दी।
2 of 4
इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफॉर्म पर दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग प्रियंका चोपड़ा से काफी ज्यादा है। हैरानी की बात ये है कि प्रियंका की गिनती सोशल मीडिया में सबसे एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटि में होती है।
3 of 4
दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर 20.1 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा के 19.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। फेसबुक में दीपिका को 33,917,614 लोग फॉलो करते हैं। जबकि, प्रियंका चोपड़ा के 32,709,709 फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर भी 21.1 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दीपिका पादुकोण छाईं हुईं हैं। यहां प्रियंका को 20 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। मतलब तीनों ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर दीपिका, प्रियंका से आगे निकल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, जैकलिन फर्नांडिज जैसी स्टार्स को पछाड़ने के बाद दीपिका ने रविवार को इस बड़ी उपलब्धि के जश्न में एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें गुब्बारों के साथ खुशी में दीपिका अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर रहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।