फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Deepika: कभी क्रिकेटर तो कभी एक्टर, रणवीर सिंह से पहले जब इन सेलेब्स के प्यार में दीवानी हो गईं थीं मस्तानी

Tue, 05 Jan 2021 11:58 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 05 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Birthday special story of the actress former boyfriends before she tie knot to Ranveer Singh
दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में होती है जो अपनी एक फिल्म के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की फीस चार्ज करती हैं। दीपिका के अंदर वो सब कुछ है जो दर्शकों को एक एक्ट्रेस में चाहिए होता है। थोड़ी नजाकत, थोड़ी शरारत और थोड़ी बगावत। कभी लीला बनकर दीपिका लोगों के दिल में उतर गईं तो कभी नैना बनकर लोगों को अपनी मुस्कान का दीवाना बना लिया। आज दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी हैं, लेकिन रणवीर से पहले मस्तानी की जिंदगी में कई बार प्यार आया। तो चलिए आज दीपिका के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में।

Deepika Padukone Birthday special story of the actress former boyfriends before she tie knot to Ranveer Singh
nihar pandya, deepika padukone - फोटो : file photo

निहार पांड्या

दीपिका के स्कूल और कॉलेज के दिनों में कौन प्यार था ये तो सिर्फ दीपिका ही जानती हैं, लेकिन एक्टिंग स्कूल के दौरान दीपिका निहार पांड्या की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। निहार दीपिका के एकदम शुरूआती ब्वॉयफ्रेंड थे। उनका अफेयर कुछ समय तक चला लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Deepika Padukone Birthday special story of the actress former boyfriends before she tie knot to Ranveer Singh
महेन्द्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एम एस धोनी

भारतीय क्रिकेटर और इंडियन टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी भी किसी वक्त दीपिका की 'अजब सी अजब सी' आंखों के दीवाने हो गए थे। दोनों ने रिलेशन की बात कभी कबूली नहीं, लेकिन अक्सर कई इवेंट में दीपिका और धोनी को हाथ में हाथ डाले देखा गया था। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला था।




विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Birthday special story of the actress former boyfriends before she tie knot to Ranveer Singh
deepika padukone, siddharth mallya - फोटो : twitter

सिद्धार्थ माल्या

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अपने करियर के शुरूआती दौर में दीपिका अक्सर सिद्धार्थ के साथ समय बिताती नजर आ जाती थीं। हालांकि धीरे- धीरे दीपिका अपने करियर में आगे बढ़ने लगीं और सिद्धार्थ पीछे छूट गए। इसके साथ ही दीपिका और सिद्धार्थ का रिलेशनशिप भी हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गया।

विज्ञापन
Deepika Padukone Birthday special story of the actress former boyfriends before she tie knot to Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

रणबीर कपूर

रणवीर सिंह से पहले दीपिका की जिंदगी में रणबीर कपूर सबसे ज्यादा महत्व रखते थे। दीपिका ने प्यार तो बहुतों से किया, लेकिन जैसा वो रणबीर के लिए महसूस करती थीं वैसा शायद ही किसी के लिए उन्होंने फील किया था। इस बात का सबूत है वो टैटू जो दीपिका ने रणबीर के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद अपनी गर्दन पर बनवाया था। इसमें रणबीर के इनीशियल थे। हालांकि रणबीर और दीपिका के बीच भी दरार आ गई और ये रिश्ता टूट गया। आज दीपिका रणबीर की अच्छी दोस्त हैं और अक्सर कई मौकों पर दोनों को अपने अपने पार्टनर के साथ मस्ती करते देखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed