फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस के चलते दीपिका पादुकोण की विदेश यात्रा हुई रद्द, सरकार की अपील के बाद उठाया यह कदम

Mon, 02 Mar 2020 07:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 02 Mar 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone cancel her Paris Fashion Week 2020 event in france due to Coronavirus
deepika padukone - फोटो : amar ujala

दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में सम्मिलित होने की अपनी योजना स्थगित कर दी है। दीपिका ने यह फैसला पूरी दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लिया है। उन्हें एक लग्जरी फैशन हाउस द्वारा पेरिस फैशन वीक में अपने शो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह शो तीन मार्च तक चलने वाला था। पूरी दुनिया को  तेजी से अपने आगोश में ले रहे कोरोना वायरस  से जुड़े घटनाक्रमों के चलते दीपिका ने अपनी यात्रा स्थगित की है। अभिनेत्री की तरफ से आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के लिए फ्रांस जाने वाली थी। लेकिन यह महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है।'

Deepika Padukone cancel her Paris Fashion Week 2020 event in france due to Coronavirus
deepika padukone - फोटो : social media

देश में  दिल्ली और तेलगांना में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आ चुके हैं। सरकार की तरफ से भी अपील की गई है कि अगर अगर बेहद जरूरी न हो तो चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली की यात्रा न करें। गौरतलब है कि फ्रांस में कोरोना वायरस के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहां के ज्यादातर सार्वजनिक जगहों को भी बंद रखा जाना शुरू कर दिया गया है। फ्रांस के साथ ही यह महामारी पड़ोसी देश इटली में भी पहुंच चुकी है। 

Deepika Padukone cancel her Paris Fashion Week 2020 event in france due to Coronavirus
Deepika Padukone - फोटो : Social Media

चीन से शुरू हुआ यह कोरोना वायरस यूरोपियन देशों को भी अपने आगोश में लेते जा रहा है। यह महामारी अब तक करीब 60 देशों में पहुंच चुकी है जिसके चलते तीन हजार से अधिक लोगों की दुनिया भर में मृत्यु हो चुकी है और करीब नब्बे हजार लोग इसके चपेटे में आ चुके हैं। गौरतलब है कि इस महामारी का सबसे अधिक प्रभाव चीन पर पड़ा है। वहां एक तरह से आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone cancel her Paris Fashion Week 2020 event in france due to Coronavirus
Deepika Padukone - फोटो : twitter

वहां सिनेमा भी पूरी तरह से ठप पड़ चुका है। फिल्मों से लेकर टीवी प्रोडक्शन अनिश्चित काल के लिए रोक दिए गए हैं।  देश के अधिकांश हिस्सों में छुट्टियों जैसा माहौल चल रहा है। चीनी निवासी अधिकांश अपने घरों में बंद रहते हैं और बहुत जरूरत के समान के लिए ही बाहर निकलते हैं। जिसके चलते सभी तरह का व्यापार भी बंद पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Deepika Padukone cancel her Paris Fashion Week 2020 event in france due to Coronavirus
kapil dev, romi dev, ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में वह फिल्म '83' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में हैं। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में ऋषि कपूर भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।   

पढ़ें: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक वीडियो लीक, डांस करते नजर आए रणबीर - आलिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed