फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘ओम शांति ओम’ से लेकर ‘पठान’ तक दीपिका का इतना बदल गया रेटकार्ड, यशराज फिल्म्स से मिलेगी ये मोटी रकम

Sat, 07 Nov 2020 04:33 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 07 Nov 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone charges 15 crore for shah rukh khan film pathan yashraj films om shanti om prabhas
दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका पादुकोण को लॉन्च करने वाले शाहरुख खान को अब अपनी अगली फिल्म में इसी हीरोइन नंबर वन का सहारा है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ साथ दीपिका पादुकोण ने भी काम करने की कथित रूप से हरी झंडी दे दी है। हिंदी फिल्म जगत में चर्चा इस बात की भी हो रही है कि इस फिल्म के लिए दीपिका ने करीब 15 करोड़ रुपये लिए हैं, जो किसी भी अभिनेत्री को देश में मिली अब तक की सबसे ज्यादा फीस है।

Deepika padukone charges 15 crore for shah rukh khan film pathan yashraj films om shanti om prabhas
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram: @deepikapadukone

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'पठान' आजकल बहुत चर्चाओं में है। निर्माताओं ने अब तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी नहीं की है, बावजूद इसके यह फिल्म खबरों में बनी रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण है हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान है, जिनका नाम इस फिल्म से जुड़ा हुआ है। नाम तो इस फिल्म से नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और हैंडसम हंक अभिनेता जॉन अब्राहम का भी जुड़ा हुआ है और इस फिल्म का चर्चा में रहने का लेटेस्ट कारण भी दीपिका पादुकोण ही हैं।

Deepika padukone charges 15 crore for shah rukh khan film pathan yashraj films om shanti om prabhas
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण हिंदी फिल्मों की नंबर वन अभिनेत्री ऐसे ही नहीं बन गई हैं। उनके काम भी नंबर वन ही हैं। दीपिका की आने वाली फिल्म 'पठान' के लिए सूत्र बताते हैं कि दीपिका को यशराज फिल्म स्टूडियोज 15 करोड़ रुपये की फीस दे रहा है। यह फीस भारतीय फिल्मों की किसी भी अभिनेत्री के लिए बहुत ज्यादा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं करना चाहते इसलिए वह हर सितारे को उसकी मार्केट के हिसाब से न सिर्फ पैसा दे रहे हैं बल्कि ये सावधानी भी बरत रहे हैं कि आगे चलकर कोई सितारा फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी न मांग बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone charges 15 crore for shah rukh khan film pathan yashraj films om shanti om prabhas
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram: @iamsrk, @thejohnabraham

फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन ने फीस की बजाय मुनाफा बांटा था और उनकी कमाई इस फिल्म से करीब 200 करोड़ रुपये हुई बताई जाती है। कुछ समय पहले इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जॉन की फीस को लेकर भी खबरें रहीं। सूत्रों ने बताया है कि जॉन अब्राहम इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि तनख्वाह के रूप में रहे हैं।

विज्ञापन
Deepika padukone charges 15 crore for shah rukh khan film pathan yashraj films om shanti om prabhas
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

वैसे दीपिका की छवि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब इतनी बड़ी बन गई है कि वह इतना पैसा किसी भी एक करने के लिए आराम से ले लेती हैं। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के साथ वह जो फिल्म करने जा रही हैं, उसके लिए भी दीपिका पादुकोण ने 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। दीपिका कुछ समय पहले ही शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही एक रोमांटिक फिल्म का पहला शेड्यूल गोवा से पूरा करके मुंबई लौटी हैं। बहुत ही जल्द वह अपनी इसी फिल्म का दूसरा शेड्यूल भी शुरू करेंगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed