{"_id":"5e290a028ebc3e4b017f838c","slug":"deepika-padukone-chhapaak-and-ajay-devgn-tanhaji-day-13-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13वें दिन भी नहीं थमी अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ्तार, दीपिका की 'छपाक' की हुई ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13वें दिन भी नहीं थमी अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ्तार, दीपिका की 'छपाक' की हुई ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
छपाक, तानाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण की 'छपाक' रिलीज से पहले जिस तरह सुर्खियों में रही थी माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले हफ्ते की धीमी रफ्तार के बाद साफ हो गया था कि दूसरे हफ्ते फिल्म के लिए टिके रहना आसान नहीं होगा। 'छपाक' के साथ ही अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हुई। फिल्म 13वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है।
2 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
रिलीज के दूसरे हफ्ते में 'छपाक' ने शुक्रवार को 95 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़, रविवार को 1.75 करोड़, सोमवार को 50 लाख, मंगलवार को 45 लाख और बुधवार को 40 लाख का कारोबार किया। इस तरह 'छपाक' ने 13 दिन में अभी तक कुल 33.83 का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
chhapaak
- फोटो : instagram
फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवार की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की लागत 35 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तानाजी
- फोटो : अमर उजाला
'तानाजी' ने दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 22.12 करोड़, सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़ और बुधवार को 7.01 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने कुल 190.35 करोड़ जुटा लिए। अब इसके 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
'तानाजी' का कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।