सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फर्जी निकले 'छपाक' से जुड़े दावे, नहीं बदला गया एसिड फेंकने वाले शख्स का धर्म, जानें पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Jan 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak Controversy truth about Acid Attacker religion In The Movie
Chhapaak - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई। फिल्म को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग होने से पहले ये बात सामने आ रही थी कि फिल्म में एसिड अटैक करने वाले का धर्म बदल दिया गया है। लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ये सारे दावे फर्जी साबित हो रहे हैं।

Trending Videos
Deepika Padukone Chhapaak Controversy truth about Acid Attacker religion In The Movie
deepika padukone jnu violence - फोटो : अमर उजाला

दरअसल मंगलवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों से मुलाकात करने पहुंची थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने के ट्वीट्स ट्रेंड करने लगे थे। इसके अलावा इसी दौरान ये बात भी सामने आई थी कि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर जिस शख्स ने हमला किया था वो एक मुस्लिम व्यक्ति था। जिसको फिल्म में हिंदू बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak Controversy truth about Acid Attacker religion In The Movie
chhapaak - फोटो : social media

लोगों का कहना था कि ये फिल्म एसिड अटैक सर्साइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। जब इस फिल्म में उसके आरोपी का ही सही नाम और धर्म नहीं बताया गया है तो इससे लक्ष्मी का सम्मान कैसे हो सकता है? लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इस तरह के दावे कितने सही हैं और कितने गलत कैसे कहा जा सकता है? फिल्म अब तक रिलीज ही नहीं हुई है तो इसके बारे में ये जानकारी कहां से आई?

Deepika Padukone Chhapaak Controversy truth about Acid Attacker religion In The Movie
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

खैर इन सब बातों से इतर सच्चाई ये है कि फिल्म में किरदारों का नाम बदला गया है ना कि उनका धर्म। फिल्म में दीपिका का नाम लक्ष्मी की जगह मालती रखा गया है। तो वहीं लक्ष्मी पर हमला करने वाले शख्स का नाम नदीम की जगह बशीर खान रखा गया है।

विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak Controversy truth about Acid Attacker religion In The Movie
laxmi agarwal

गौरतलब है कि फिल्म 'छपाक' की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से जुड़े उस पहलू को दिखाया गया है जिसने उनकी पूरी जिंदगी के साथ ही उनके चेहरे को भी बदल कर रख दिया। साल 2005 में लक्ष्मी जब 15 साल की थीं तब नदीम खान नाम के एक शख्स ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। लक्ष्मी के मना करने पर वो शख्स इतना आहत हुआ कि उसने लक्ष्मी से बदला लेने के लिए उन पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना ने लक्ष्मी की पूरी जिंदगी बदलकर रख दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed