सब्सक्राइब करें

दीपिका के विज्ञापन पर लगा चोरी का आरोप, हॉलीवुड स्क्रीनराइटर ने निकाली भड़ास तब प्रोडक्शन डिजाइनर ने कबूला

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Mar 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Denim Ad Accused of Copying Film Yeh Ballet Studio Set up
दीपिका पादुकोण के विज्ञापन पर चोरी का आरोप - फोटो : instagram/soonifilms

बॉलीवुड फिल्मों और गानों पर कॉपी करने का आरोप कुछ नहीं नया है। इस बीच दीपिका पादुकोण के एक विज्ञापन पर विवाद हो रहा है। उनके ताजा विज्ञापन पर एक फिल्म से कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का नया विज्ञापन इन दिनों छाया हुआ है जिसमें वह जींस का प्रचार करती नजर आ रही हैं।

Trending Videos
Deepika Padukone Denim Ad Accused of Copying Film Yeh Ballet Studio Set up
दीपिका पादुकोण के विज्ञापन पर चोरी का आरोप - फोटो : यूट्यूब

यूट्यूब पर आते ही यह विज्ञापन वायरल हो गया है और अभी तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। इस विज्ञापन पर फिल्म ये बैलेट का सेट और कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप है। ये बैलेट की निर्देशक और हॉलीवुड स्क्रीनराइटर सोनी तारपोरेवाला ने दीपिका के इस विज्ञापन को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। जिसमें दिखाया गया सेट फिल्म ये बैलेट के जैसा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Denim Ad Accused of Copying Film Yeh Ballet Studio Set up
दीपिका पादुकोण के विज्ञापन पर चोरी का आरोप - फोटो : यूट्यूब

सोनी तारपोरेवाला ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि यह क्रिएटिविटी की चोरी है। सोनी लिखती हैं कि 'कुछ दिन पहले इस विज्ञापन की ओर मेरा ध्यान दिलाया गया। मैं इस विज्ञापन में हमारे ये बैलेट का डांस स्टूडियो देखकर हैरान रह गई क्योंकि इसे शैलजा शर्मा ने क्रिएट किया। इसे हमारी शूटिंग के बाद नष्ट कर दिया गया था। मुंबई में ऐसा कोई भी डांस स्टूडियो मौजूद नहीं है, इसलिए हमने इसे बनाया। हमारे सेट की कॉपी की गई है।'

Deepika Padukone Denim Ad Accused of Copying Film Yeh Ballet Studio Set up
दीपिका पादुकोण के विज्ञापन पर चोरी का आरोप - फोटो : यूट्यूब

‘क्या विज्ञापन कंपनी और निर्देशक पश्चिम में बगैर अनुमति/ बिना संज्ञान लिए ऐसा करने की सोच सकते हैं और इसे अपना क्रिएटिव वर्क बता सकते हैं? यह बौद्धिक चोरी है। हमारी प्रोडक्शन डिजाइनर शैलजा को यह देखकर कैसा लगा होगा? भारत में नकल करन की संस्कृति को रद्द करना चाहिए। आपको लगता है कि विदेशी विज्ञापन कंपनी और निर्देशक बेहतर जानते हैं। क्या आपकी क्रिएटिविटी खत्म हो चुकी है? आप क्या सोच रहे थे?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sooni Taraporevala (@soonifilms)

विज्ञापन
Deepika Padukone Denim Ad Accused of Copying Film Yeh Ballet Studio Set up
दीपिका पादुकोण के विज्ञापन पर चोरी का आरोप - फोटो : यूट्यूब

विज्ञापन के प्रोडक्शन डिजाइनर रुपिन सूचक ने इस बात को कबूल किया है कि उन्हें इसी तरह का सेट बनाने के लिए कहा गया था। उनका कहना है कि निर्देशक ऐसा ही चाहते थे और उन्होंने वैसा ही बनाया है। अब देखना होगा कि विज्ञापन बनाने वालों पर सोनी तारपोरेवाला क्या कोई एक्शन लेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed