{"_id":"603cd5689412e40c6d525461","slug":"shakti-kapoor-daughter-shraddha-kapoor-quitted-study-to-become-an-actress-and-gave-first-flop-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूएस से पढ़ाई छोड़कर मुंबई चली आईं थीं श्रद्धा कपूर, मशहूर विलेन की बेटी होने के बाद भी पहली फिल्म हुई सुपरफ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूएस से पढ़ाई छोड़कर मुंबई चली आईं थीं श्रद्धा कपूर, मशहूर विलेन की बेटी होने के बाद भी पहली फिल्म हुई सुपरफ्लॉप
श्रद्धा कपूर का आज 34वां जन्मदिन है। अपनी मासूम अदाओं और अभिनय से सबका दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। सब जानते हैं कि वह मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों में कदम कैसे जमाए ये जानना बड़ा दिलचस्प है। आइए जानते हैं श्रद्धा कपूर से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 9
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘आशिकी 2’ हीरोइन श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर पंजाबी और मां शिवांगी कोल्हापुरी मराठी हैं। श्रद्धा कपूर के भाई का नाम सिद्धांत कपूर है और जानी-मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी श्रद्धा कपूर की मौसी हैं। वहीं, श्रद्धा का प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर से भी रिश्ता है।
3 of 9
लता मंगेशकर और परिवार संग श्रद्धा कपूर
- फोटो : Social media
दरअसल, श्रद्धा कपूर के दादा यानी शक्ति कपूर के पिता लता मंगेशकर के कजिन थे। इस रिश्ते के हिसाब से लता मंगेशकर श्रद्धा कपूर की दादी लगती हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी दिखाई देती है। श्रद्धा कपूर ने अपनी सिंगिंग के टिप्स भी दादी लता मंगेशकर से लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
श्रद्धा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई से की थीI उन्होंने अपने स्नातक की पढ़ाई के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी, यूएसए में दाखिला भी लिया था लेकिन इसे उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया और अभिनेत्री बनने का फैसला कर लिया। श्रद्धा कपूर अच्छी अभिनेत्री होने के अलावा बढ़िया सिंगर और डांसर भी हैं। काफी छोटी उम्र से वह गाना और कविता भी लिखती आ रही हैं। साथ ही वह कला में भी हाथ आजमाती रहती हैं। वो अच्छी स्केचिंग और पेंटिंग कर लेती हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ और अथिया शेट्टी की स्कूलमेट रही हैं।
विज्ञापन
5 of 9
श्रद्धा कपूर
- फोटो : Social media
श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'तीन पत्ती' नाम की फिल्म से की थी। इसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। श्रद्धा को फेसबुक के जरिए एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था। एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने कहा था कि एक दिन फिल्म निर्माता अंबिका हिंदुजा ने मेरी कई तस्वीरें फेसबुक पर देखीं और मुझसे संपर्क किया। इस तरह श्रद्धा को उनकी पहली फिल्म 'तीन पत्ती' मिल गई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म फ्लॉप हो गई और श्रद्धा को कोई पहचान नहीं मिल सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।