सब्सक्राइब करें

जब रेखा और संजय दत्त की शादी की खबरों ने मचा दिया था हंगामा, अभिनेता ने बताया क्या था सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 03 Mar 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Rekha and Sanjay Dutt were rumoured to be married know the real story
रेखा, सजंय दत्त - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री हैं। 60 की उम्र पार कर चुकीं रेखा आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। रेखा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिनके फिल्मी करियर से कहीं बढ़कर उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही। प्यार, शादी, धोखा, नफरत, तन्हाई जैसे शब्द हमेशा रेखा की जिंदगी से जुड़े रहे। फिल्मों में भी रेखा को बड़ी मशक्कत के बाद ही काम मिला था। रेखा की लव लाइफ हमेशा मीडिया की सुर्खियों में छाई रहीं। इनमें से एक किस्सा वो भी था जब रेखा का नाम संजय दत्त के साथ जोड़ा गया था।

Trending Videos
Rekha and Sanjay Dutt were rumoured to be married know the real story
रेखा और अमिताभ बच्चन - फोटो : yashrajfilms.com

रेखा की जिंदगी की बात हो तो अमिताभ बच्चन का नाम आना लाजिमी हो जाता है। किसी वक्त पर दोनों के अफेयर के चर्चे आम थे। इसे लेकर कई तरह की कहानियां भी सुनने को मिल जाती है। हालांकि अमिताभ के अलावा संजय दत्त का नाम भी रेखा से जोड़ा गया था और दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha and Sanjay Dutt were rumoured to be married know the real story
रेखा, संजय दत्त - फोटो : Instagram

खबरों की मानें तो रेखा और संजय दत्त के बारे में ये तक कहा गया था कि दोनों चोरी छिपे शादी कर चुके हैं। रेखा और संजय दत्त ने फिल्म 'जमीन आसमान' में साथ काम किया था। ये फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी। इस दौरान रेखा जहां हिट अभिनेत्री का तमगा पा चुकीं थी तो वहीं संजय दत्त का करियर फ्लॉप जा रहा था।

Rekha and Sanjay Dutt were rumoured to be married know the real story
रेखा, संजय दत्त - फोटो : Instagram

संजय दत्त उन दिनों ड्रग्स के चंगुल में भी बुरी तरह फंसे हुए थे। रेखा उन्हें मुश्किल दौर से निकालना चाहती थीं। ऐसे में ये खबरें आने लगीं थीं कि दोनों का अफेयर चल रहा है और इनकी गुपचुप शादी भी हो चुकी है। इस खबर पर रेखा ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन संजय दत्त ने इसे झूठ बताया था।

विज्ञापन
Rekha and Sanjay Dutt were rumoured to be married know the real story
रेखा - फोटो : Instagram

रेखा का फिल्मी करियर बहुत हिट रहा, लेकिन उनके अफेयर के किस्से हमेशा चर्चा में बने रहे। अमिताभ बच्चन के साथ उनके अधूरे इश्क की दास्तां से हर कोई वाकिफ रहा, लेकिन उनके अलावा भी रेखा का नाम बॉलीवुड की कई और हस्तियों के साथ जुड़ा। हालांकि इन सारी बातों पर रेखा की तरफ से कभी कोई जवाब नहीं आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed