फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 सालों में इतनी बदल गईं बॉलीवुड की 'दामिनी', तस्वीरों में मीनाक्षी शेषाद्रि को पहचानना हुआ मुश्किल

Wed, 03 Mar 2021 10:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 03 Mar 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi Sheshadri, Bollywood's Damini then and now pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में हीरो की उम्र हीरोइनों की तुलना में हमेशा से ज्यादा रही है। 80-90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने वाले बहुत से अभिनेता अभी तक फिल्मों में सक्रिय हैं। वहीं इस दशक की बेहद गिनी चुनी अभिनेत्रियां ही पर्दे पर आज भी नजर आती हैं। बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो अब बड़े पर्दे ही नहीं बल्कि लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की 'दामिनी' यानी मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम भी शामिल है। मीनाक्षी 24 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं।

Meenakshi Sheshadri, Bollywood's Damini then and now pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram

हाल ही में मीनाक्षी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें उनका बदला हुआ रूप दर्शकों को हैरान कर रहा है। इन तस्वीरों में मीनाक्षी पहचान में ही नहीं आ रही हैं। मीनाक्षी की आखिरी फिल्म साल 1997 में आई थी और इसके बाद से ही वो बड़े पर्दे से दूर हैं। अपने वक्त में मीनाक्षी की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। मीनाक्षी के अभिनय के अलावा दर्शक उनके लुक और डांसिंग स्किल के भी दीवाने थे।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Meenakshi Seshadri (@meenakshiseshadriofficial)

Meenakshi Sheshadri, Bollywood's Damini then and now pictures
मीनाक्षि शेषाद्रि - फोटो : Instagram

मीनाक्षी एक बेहतरीन नृत्यांगना भी हैं। वो बॉलीवुड डांस के अलावा भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक, ओडिसी में भी पारंगत हैं। मीनाक्षी ने 1981 में 17 साल की उम्र में 'ईव्स वीकली मिस इंडिया' का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने टोक्यो में मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Sheshadri, Bollywood's Damini then and now pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि

इसके बाद मीनाक्षी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। साल 1983 में मीनाक्षी हिंदी/तेलुगु फिल्म 'पेंटर बाबू' से अपने करियर की शुरूआत की थी। ये फिल्म बड़े पर्दे पर हिट नहीं हुई थी। इसके बाद मीनाक्षी ने तय कर लिया था कि वो कभी अभिनय नहीं करेंगी। हालांकि इसके बाद उन्हें सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में जैकी श्रॉफ के अपोजिट कास्ट किया गया और वो रातों-रात बड़ी स्टार बन गईं। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाना सब कुछ दर्शकों को खूब पसंद आया था।

विज्ञापन
Meenakshi Sheshadri, Bollywood's Damini then and now pictures
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : instagram/meenakshiseshadriofficial

इस फिल्म की सफलता के बाद मीनाक्षी के हाथ में कई बड़े प्रोजक्ट आने लगे। 'दामिनी', 'घायल', 'घातक' जैसी फिल्मों के साथ मीनाक्षी ने दर्शकों को अपने अभिनय का लोहा मनवाया। करियर के पीक पर मीनाक्षी ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed