फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोरोना वायरस' के चलते घर में बैठीं ये अभिनेत्री, ऐसे कर रहीं समय का सदुपयोग

Wed, 18 Mar 2020 07:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 18 Mar 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Doing Self Care Due To Productivity in The Time of Corona Virus
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में देखा जा रहा है। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर इंडस्ट्री पर इसका असर देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के कई कलाकार इस वायरस के डर से इन दिनों घर पर बैठे हुए हैं। मुंबई में हर फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में अब सितारों के पास समय ही समय है। इसी बहाने इन सितारों को अपने लिए और अपने परिवार के लिए थोड़ा वक्त भी मिल गया है। इस वक्त का सही उपयोग अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कर रही हैं।

Deepika Padukone Doing Self Care Due To Productivity in The Time of Corona Virus
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस के डर से फिलहाल घर पर ही बैठी हैं। दीपिका घर में बिताए हर पल को पूरी तरह से एन्ज्वॉय कर रही हैं। दीपिका इसके बारे में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को भी जानकारी दे रही हैं। दीपिका ने कुछ दिन पहले भी एक पोस्ट साझा कर इस बारे में बताया था कि वो इन दिनों घर पर कैसे समय व्यतीत कर रही हैं। अब दीपिका ने एक पोस्ट और साझा की है।

Deepika Padukone Doing Self Care Due To Productivity in The Time of Corona Virus
deepika padukone - फोटो : instagram

हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका अपने चेहरे की मसाज करती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा है, 'सीजन वन: एपिसोड-2 कोविड के समय में प्रोडक्टिविटी #Selflove #Selfcare'. दीपिका की तस्वीर को उनके फैन्स कापी पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Season 1:Episode 2 Productivity in the time of COVID-19!😷 #selflove #selfcare

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Doing Self Care Due To Productivity in The Time of Corona Virus
deepika padukone - फोटो : social media

बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो दीपिका की आखिरी फिल्म जनवरी 2020 में आई थी। फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा दीपिका अब रणवीर के साथ फिल्म '83' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 1983 में हुए विश्वकप पर आधारित है।

विज्ञापन
Deepika Padukone Doing Self Care Due To Productivity in The Time of Corona Virus
Priyanka Chopra - फोटो : social media

दीपिका ही नहीं बल्कि और भी कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो इस समय में परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। जिनमें प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा इस समय लॉस एंजेलिस में हैं अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। इसके अलावा मलाइका भी घर पर अपने परिवार के साथ ही समय व्यतीत कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed