फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स केस: NCB के दफ्तर पहुंचते ही दीपिका के समर्थन में आए लोग, सोशल मीडिया पर कहा- 'हम तुम्हारे साथ'

Sat, 26 Sep 2020 02:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 26 Sep 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone fans support her on social media after she arrived at NCB office for interrogate in drugs case
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI

ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रहा है। एक व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया। दीपिका पादुकोण के एनसीबी दफ्तर पहुंचने के बाद ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई लोग खड़े हो गए हैं।

Deepika Padukone fans support her on social media after she arrived at NCB office for interrogate in drugs case
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI

ट्विटर पर उस समय  #StandWithDeepika ट्रेंड करने लगा जब दीपिका पादुकोण एनसीबी दफ्तर पहुंची थीं। एनसीबी के दफ्तर में दीपिका पादुकोण को जाता देखकर Izaam_uddin नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'दीपिका को ऐसे देखर मुझे रोना आ रहा है। मामला जो भी हो, हम आपके साथ हैं।' BANNO नाम के यूजर लिखते हैं, 'हम आपके साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे, चाहे जो भी हो।' 
 


 

Deepika Padukone fans support her on social media after she arrived at NCB office for interrogate in drugs case
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं दीपिका के फैंस उनकी जेएनयू की तस्वीर साझा करते हुए भाजपा की आलोचना कर रहे हैं। Rohit Adkine नाम के यूजर ने उनकी जेएनयू की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इस वजह से भाजपा टारगेट कर रही है।' AC ने लिखा, 'यह सब उनके जेएनयू में दिखने की वजह से हो रहा है, इसके अलावा और कुछ नहीं है।' इन यूजर्स के अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर #StandWithDeepika के साथ दीपिका पादुकोण का समर्थन कर रहे हैं। 
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone fans support her on social media after she arrived at NCB office for interrogate in drugs case
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। ड्रग्स के लेन-देन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के ड्रग्स के लेन-देन और सेवन करने की बात का खुलासा हुआ है। इस मामले में दीपिका पादुकोण के नाम तब खुलासा हुआ जब उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका करिश्मा से ड्रग्स के लेन-देन पर बात कर रही हैं। 

 
विज्ञापन
Deepika Padukone fans support her on social media after she arrived at NCB office for interrogate in drugs case
सारा अली खान- दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी एनसीबी पूछताछ कर रहा है। इन तीनों की व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद यह पूछताछ शुरू की गई है। चैट में यह अभिनेत्रियां ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात कर रही थीं। वहीं एनसीबी के तीन तेज-तर्रार अधिकारी ड्रग्स की चैट के संबंध में इन तीनों अभिनेत्रियों से पूछताछ कर रहे हैं।

पढ़ें: ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण से एनसीबी की पूछताछ जारी, इन 10 सवालों के अभिनेत्री को देने होंगे जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed