अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच कर रहा है। यह एजेंसी इस मामले के ड्रग्स पहलू की जांच कर रही है। ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। उनमें से एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। इस मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को एनीसीबी ने उन्हें अपने दफ्तर बुलाया है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि दीपिका पादुकोण से एनसीबी कौन से 10 सवाल कर सकती है।
ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण से एनसीबी की पूछताछ जारी, इन 10 सवालों के अभिनेत्री को देने होंगे जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह दीपिका पादुकोण एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इस मामले में दीपिका पादुकोण के नाम तब खुलासा हुआ जब उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका करिश्मा से ड्रग्स के लेन-देन पर बात कर रही हैं। इस संबंध में अभिनेत्री से एनसीबी यह 10 सवाल कर सकता है। अगली स्लाइड में जानें वह 10 सवाल...
1. 2017 में करिश्मा प्रकाश के साथ व्हाट्सएप चैट पर हुई बात आपसे संबंधित है या नहीं?
2. क्या आपने मैनेजर करिश्मा प्रकाश से ड्रग्स का इंतजाम करने के लिए कहा था?
3. क्या आपने कभी ड्रग्स सेवन किया है या फिर किसी के लिए मंगवाया?
4. अगर हां, तो कब और कहां और किसने जरिए आपको मिला?
5. करिश्मा प्रकाश के साथ काम करने से पहले क्या आप उन्हें जानती थीं?
6. आपने कितनी बार करिश्मा के जरिए ड्रग्स का इंतजाम किया?
7. क्या आपने करिश्मा को इसके पैसे भी दिए? अगर दिए गए थे तो किस तरह से दिए गए थे?
8. कोको पार्टी में कौन-कौन मौजूद था और किसने-किसने ड्रग्स का इस्तेमाल किया?
9. क्या आप वायरल हुए व्हाट्सएप चैट ग्रुप की एडमिन थीं? अगर हां, तो उस ग्रुप में बाकी और कौन-कौन से लोग थे?
10. अगर आप ड्रग्स लेती हैं तो कितने समय से इसका इस्तेमाल कर रही हैं?
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर भी एनसीबी के रडार पर हैं। व्हाट्सएप चैट में यह अभिनेत्रियां ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात कर रही थीं। वहीं एनसीबी के तीन तेज-तर्रार अधिकारी ड्रग्स की चैट के संबंध में इन तीनों अभिनेत्रियों से पूछताछ करेंगे।
पढ़ें: एकदम स्वस्थ हैं जरीना वहाब, बेटे सूरज पंचोली ने मां से जुड़ी इस खबर को झूठ बताया