फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकदम स्वस्थ हैं जरीना वहाब, बेटे सूरज पंचोली ने मां से जुड़ी इस खबर को झूठ बताया

Sat, 26 Sep 2020 11:25 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 26 Sep 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Sooraj Pancholi has denie that his mom Zarina Wahab and father Aditya Pancholi getting hospitalised again
Zarina Wahab And Aditya Pancholi - फोटो : instagram: soorajpancholi

युवा अभिनेता सूरज पंचोली ने अपनी मां अभिनेत्री जरीना वहाब और अपने पिता अभिनेता आदित्य पंचोली के कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की खबर को झूठा बताया है। उन्होंने कहा है कि उनकी मां एकदम ठीक हैं और इस समय अपने घर पर आराम कर रही हैं। वहीं, उनके पिता भी इस वायरस से संक्रमित नहीं हुए हैं।

Sooraj Pancholi has denie that his mom Zarina Wahab and father Aditya Pancholi getting hospitalised again
जरीना वहाब - फोटो : Instagram/zarinawahab123

इस महीने की शुरुआत में ही जरीना वहाब को लेकर खबर आई थीं कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, वह अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर आ गई थीं। फिर बीते बृहस्पतिवार को खबरों में आया कि उनकी तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है और उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

Sooraj Pancholi has denie that his mom Zarina Wahab and father Aditya Pancholi getting hospitalised again
परिवार के साथ जरीना वहाब - फोटो : social media

इस दौरान सूरज के पिता आदित्य पंचोली और उनके कुछ स्टाफ के सदस्यों को भी कोरोना से पीड़ित होने की बात कही गई। इन खबरों को झूठा बताते हुए सूरज ने कहा कि उनकी मां एकदम ठीक हैं और वह घर पर हैं। उनके पिता भी इस वायरस से संक्रमित नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Pancholi has denie that his mom Zarina Wahab and father Aditya Pancholi getting hospitalised again
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सूरज ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी मां अपने परिवार से मिलने के लिए हैदराबाद गई थीं और इसी दौरान उन्हें इस संक्रमण ने घेरा था। इसके बाद उनके पिता आदित्य उन्हें अस्पताल लेकर गए और वहां जब उनकी जांच हुई तो उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

विज्ञापन
Sooraj Pancholi has denie that his mom Zarina Wahab and father Aditya Pancholi getting hospitalised again
सूरज पंचोली - फोटो : amar ujala

सूरज ने बताया कि उनकी मां को कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं थे। कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने के पांच दिन बाद ही उनकी रिपोर्ट नेगेटिव भी आ गई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर पर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया। सूरज के बयान में खुद जरीना ने भी अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि अब वह एकदम ठीक हैं और अपने घर पर हैं। और 24 सितंबर को उनके क्वारंटीन रहने की अवधि भी खत्म हो गई है। फिर भी वह घर पर रहकर पूरी सावधानियां बरत रही हैं।

पढ़ें: एनसीबी के दफ्तर पहुंची दीपिका पादुकोण, ड्रग्स मामले में ये तीन अधिकारी करेंगे अभिनेत्रियों से पूछताछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed