फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 दिन में ही 'पद्मावत' के आगे धराशायी हुई 'बाहुबली', देश-विदेश में भी मचाया तहलका

Tue, 30 Jan 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat 4th day box office collection
पद्मावत

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' इतने बवाल के बाद भी सुपरहिट हो गई। रिलीज होते ही दर्शकों की भीड़ फिल्म देखने पहुंची। सभी ये जानना चाहते थे कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या है जो इतना हंगामा हुआ। फिल्‍म की प्रीबुकिंग हाउसफुल हो गई। इस विवादित फिल्‍म की टिकट के दाम भी हाई-फाई हैं।

deepika padukone film padmaavat 4th day box office collection
पद्मावत

आज फिल्म रिलीज का 5वां दिन है। 4 दिन में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रविवार को फिल्म का कलेक्‍शन 32 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ फिल्म ने 115 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 'पद्मावत' ने सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड बना लिया है।
 



 

deepika padukone film padmaavat 4th day box office collection
पद्मावत

इतना ही नहीं 'पद्मावत' ने 'बाहुबली 2', 'पीके' और 'दंगल' जैसी ब्लॉक्बस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। मूवी क्रिटिक रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, 'पद्मावत' ने पेड प्रिव्यू के जरिए 5 करोड़, गुरुवार को 19 करोड़ और शुक्रवार को 32 करोड़ और शनिवार को 27 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat 4th day box office collection
पद्मावत

इसके अलावा 'पद्मावत' की वर्ल्डवाइड कमाई उम्मीद से दोगुनी ज्यादा रही है। उत्तर अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 'बाहुबली 2' और आमिर खान स्टारर 'पीके' और 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ा है। पहले वीकेंड पर 4,780,239 डॉलर (30 करोड़ रु.) का कलेक्शन रहा।
 


विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat 4th day box office collection
पद्मावत

'पद्मावत' उत्तर अमेरिका की वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 1,622,309 डॉलर (करीब 8.35 करोड़) कमाकर 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को धराशायी किया है। 'पद्मावत' ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है।
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed