{"_id":"5f6c08cd8ebc3edde16efa21","slug":"deepika-padukone-here-actress-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठ साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने किया था पहला एडवरटाइजमेंट, आज हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आठ साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने किया था पहला एडवरटाइजमेंट, आज हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दीपिका पादुकोण को समन भेजा है। उन्हें 25 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दीपिका बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं, ऐसे में ड्रग्स कनेक्शन में उनका नाम आने से सनसनी मच गई है। फिल्मों में आने से पहले दीपिका मॉडलिंग करती थीं। तब से अब तक उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। जानिए उनके बारे में ऐसी ही कुछ खास बातें।
2 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका का जन्म पांच जनवरी 1986 को डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ। उनके पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। उनकी मां उज्जला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट थीं। दीपिका की एक छोटी बहन अनिषा पादुकोण हैं जो पेशे से गोल्फर हैं। दीपिका जब 11 महीने की थीं तब उनका परिवार बंगलूरू आ गया था। उनकी पढ़ाई-लिखाई यहीं हुई। दीपिका अक्सर अपने घर बंगलूरू जाती रहती हैं।
3 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका का झुकाव भी बैडमिंटन की ओर था। वो नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। आठ साल की उम्र में दीपिका ने पहली बार एक विज्ञापन के लिए काम किया। जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि उनकी रुचि बैडमिंटन में नहीं अभिनय के क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : पीटीआई
दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में फुल टाइम मॉडलिंग से की। दीपिका ने लिरिल साबुन के लिए एक एड फिल्म किया। इस एड से उन्हें लोकप्रियता मिली। वो किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। 2006 में दीपिका ने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' के जरिए अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा हालांकि उन्हें हिंदी फिल्म 'ओम शांति ओम' से पहचान मिली। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें 'हाउसफुल' (2010), 'कॉकटेल' (2012), 'रेस 2' (2013), 'ये जवानी है दीवानी' (2013), 'चेन्नई एक्सप्रेस' (2013), 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013), 'बाजीराव मस्तानी' (2015), 'पीकू' (2015) और 'पद्मावत' (2018) हैं। दीपिका हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। 2017 में वो ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।