मेघना गुलजार उन कहानियों को लिखना पसंद करती है जिस पर उन्हें विश्वास है कि वह दर्शकों पर अपना प्रभाव अवश्य पैदा करेगी। मेघना की पिछली दो फिल्में तलवार और राजी बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट साबित हुई थी। मेघना का ध्यान आकर्षित करने वाली ऐसी ही एक कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की है।
काफी खास दिन पर रिलीज होगा दीपिका की 'छपाक' का ट्रेलर, मेघना गुलजार ने कही मन की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है और अगले हफ्ते इसका ट्रेलर हो जाएगा। बड़ी बात है कि इस तारीख को ही हर साल विश्व मानवाधिकार दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस तारीख पर फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने भी अपनी बात रखी है।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
इस तारीख के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए मेघना ने कहती हैं, 'यह वास्तव में एक अच्छा संयोग है कि हमारा ट्रेलर 10 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है, मानवाधिकार दिवस भी है। छपाक एसिड हिंसा की कहानी है। एसिड हिंसा का मूल कार्य उस व्यक्ति के मानवाधिकारों का उल्लंघन करना है जिस पर एसिड से हमला किया जाता है जिसके बाद उनका जीवन व उनकी शारीरिकता हमेशा के लिए बदल जाता है। इसलिए मैं वास्तव में हमारी फिल्म की रिलीज की तारीख के लिए इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकती थी। इसीलिए ट्रेलर रिलीज की तारीख भी बेहद महत्वपूर्ण है।'
छपाक में एक निर्देशक के रूप में अपनी यात्रा के बारे में मेघना ने कहा, 'इस फिल्म के सेट पर एक निर्देशक के रूप में मेरी यात्रा एक बेहद संतोषजनक रही है। यह मुश्किल था। टीम के लिए और दीपिका के लिए, तार्किक और भावनात्मक रूप से, दोनों ओर से यह एक कठिन फिल्म रही है, जिसे भावनात्मक और शारीरिक रूप से बहुत कठिन समय से गुजरना पड़ा है।'
अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध दीपिका को एसिड अटैक पीड़िता के रूप में पेश करना चुनौतीपूर्ण था, इस बात से सहमत होते हुए मेघना कहती हैं, 'लक्ष्मी की कहानी के बारे में कुछ न कुछ पता होगा, कुछ लोगों को इसके बारे में सबकुछ पता होगा लेकिन हर कोई इसके बारे में सबकुछ नहीं जानता होगा। और यही से आपके सफर की शुरुआत होती है जहां आप तथ्यों को विकृत किए बिना एक अखबार लेख से एक फ़िल्म तक का सफर तय करते है और फिर भी आप इसे दर्शकों के लिए आकर्षक और दिल छू लेने वाला अनुभव बनाते है क्योंकि अगर आप कोई कहानी चुन रहे हैं, तो जाहिर तौर पर एक कारण है, आप चाहते हैं कि दर्शक इससे जुड़ा महसूस करें। लोगों को यह विश्वास दिलाना मुश्किल होगा कि यह वही दीपिका है जो सुंदरता के लिए जानी जाती है, वही फिल्म में मालती का किरदार निभा रही हैं।'