फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समन के बाद भी एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईं दीपिका पादुकोण की मैनेजर, घर से बरामद हुई थी ड्रग्स

Fri, 30 Oct 2020 07:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone manager Karishma Prakash untraceable 3 days after NCB summons in drugs case
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दीपिका पादुकोण की  टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश को समन जारी किया था। लेकिन समन भेजने के तीन दिन बाद भी करिश्मा एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईं। उनका नाम एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में सामने आया था। 

Deepika Padukone manager Karishma Prakash untraceable 3 days after NCB summons in drugs case
करिश्मा प्रकाश - फोटो : PTI

करिश्मा प्रकाश के घर एनसीबी ने कुछ दिन पहले रेड मारी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की टीम ने छापेमारी कर उनके घर से 1.8 ग्राम हशीश जब्त किया था। इस दौरान करिश्मा अपने घर पर मौजूद नहीं थी तो एनसीबी ने उनके घर के बाहर समन चस्पा कर दिया था। 

Deepika Padukone manager Karishma Prakash untraceable 3 days after NCB summons in drugs case
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI

एक ड्रग पैडलर ने पूछताछ में करिश्मा प्रकाश का नाम लिया था जिसके बाद एनसीबी ने समन भेजकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। एनसीबी प्रकाश से दो बार पूछताछ भी कर चुकी है। एक बार दीपिका पादुकोण के सामने बैठाकर भी करिश्मा से पूछताछ की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone manager Karishma Prakash untraceable 3 days after NCB summons in drugs case
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत भी सामने आई थी। यह बातचीत 28 अक्टूबर 2017 को हुई थी। इसमें दीपिका ने ‘हैश’ और ‘वीड’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
Deepika Padukone manager Karishma Prakash untraceable 3 days after NCB summons in drugs case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly

इससे पहले ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण के अलावा, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ से की गई थी। वहीं रिया चक्रवर्ती को 28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

वरुण और श्रद्धा की ये फिल्म बनी टीवी दर्शकों की पहली पसंद, मूवी चैनलों पर और घटी आईपीएल की चमक

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed