हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से धर्मेंद्र ने अपने फैंस के लिए खास वीडियो साझा किया है। साथ ही अपने चाहने वालों को संदेश भी दिया है।
फैंस के लिए शायर बनें धर्मेंद्र, खूबसूरत शायरी करते हुए दिग्गज अभिनेता का वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। उनका यह ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो है। इस वीडियो में धर्मेंद्र ब्लैक टोपी और व्हाइट टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह अपने फैंस के लिए शायरी करती हुई नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने फैंस को कोरोना वायरस से जुड़ी एक शायरी भी लिखी है।
Bande ...kar le gunahon se tauba warna ... Saza corona se bhi badi de de ga Woh ......Dard....teri meri aaj ke .......meri zabaan se 🙏 pic.twitter.com/xSL0H3zulK
धर्मेंद्र ने वीडियो के ट्वीट में लिखा, 'बंदे कर ले गुनाहों से तौबा वरना...सजा कोरोना से भी बड़ी दे देगा वो....दर्द...तेरी मर्जी आज की...मेरी जुबान से।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का वीडियो और ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले धर्मेंद्र अपने पिता को याद करने की वजह से चर्चा में थे। बीते दिनों उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपने पिता की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने भावुक पोस्ट भी लिखा है। अपने पोस्ट में दिग्गज अभिनेता ने बताया था कि जीते जी कभी भी मां-बाप का कर्ज चुकाया नहीं जा सकता।
धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कर्ज, यह मां-बाप का... कभी किसी से चुकाया न गया, आखिरी दम तक दुआएं देते चले जाते हैं और दोस्तों, जीते जी इन्हें इनके न होने का एहसास न दो। मेरे बाबू जी, बरसात के मुहुर्त पर, कैमरा ऑन करते हुए। बॉबी को और पूरी यूनिट को आशीर्वाद दे रहे थे।' अपने पिता के लिए धर्मेंद्र का लिखा यह भावुक पोस्ट वायरल हुआ था।
पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में फूट फूटकर रोए एजाज खान, वजह बनीं ये कंटेस्टेंट