फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान के बेटे से सोशल मीडिया यूजर ने मांगी मदद, बाबिल ने दी ये प्रतिक्रिया

Fri, 30 Oct 2020 07:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 30 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Late bollywood actor Irrfan khan son babil reacted to a social media user comment seeking for help
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन को बीते दिन छह महीने पूरे हो गए। ऐसे में दिवंगत अभिनेता के बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर पिता को याद किया। बाबिल ने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की और दिल को छूने वाला कैप्शन भी लिखा। इस तस्वीर के अलावा बाबिल चर्चा में आ गए अपने उस कमेंट की वजह से जो उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब में किया।

Late bollywood actor Irrfan khan son babil reacted to a social media user comment seeking for help
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

दरअसल 29 अक्तूबर को इरफान के निधन के 6 महीने पूरे हुए। ऐसे में दिवंगत अभिनेता के बड़े बेटे ने सोशल मीडिया पर पिता के लिए एक खास पोस्ट लिखा। बाबिल खान द्वारा शेयर की गई फोटो में इरफान अपने बेटे संग एक बोट पर खड़े हैं और नीचे की तरफ देख रहे हैं। कपड़ों के हिसाब से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि तस्वीर सर्दियों की है।

Late bollywood actor Irrfan khan son babil reacted to a social media user comment seeking for help
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

पिता के साथ प्यारी फोटो शेयर करते हुए बाबिल ने कैप्शन में लिखा, '2 मैन स्क्वॉड।' बाबिल की इस तस्वीर पर फैंस ने कई कमेंट किए। किसी फैंस ने कमेंट कर दोनों को मुफासा और सिम्बा बताया। तो वहीं एक फैन ने लिखा, 'वो तुम्हारे जरिए जिंदा हैं बाबिल...ऐसी तस्वीरें शेयर करते रहो जिससे लोगों को विश्वास होता रहे कि वो तुम्हारे साथ हैं।'

View this post on Instagram

2 man squad.

A post shared by Babil (@babil.i.k) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Late bollywood actor Irrfan khan son babil reacted to a social media user comment seeking for help
इरफान खान, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया

इन सभी कमेंट्स के बीच एक कमेंट ऐसा भी था जो इरफान खान की बीमारी से जुड़ा था। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई, मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर के बारे में जानकारी चाहिए, जो आपके पिता को थी। मेरे पिता भी इस ही बिमारी से जूझ रहे हैं। आपकी मदद चाहिए।' सोशल मीडिया यूजर के इस कमेंट पर बाबिल ने लिखा, 'मैसेज बॉक्स चैक करो।' 

विज्ञापन
Late bollywood actor Irrfan khan son babil reacted to a social media user comment seeking for help
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह साल 2018 से न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर जैसे खतरनाक कैंसर से भी जंग लड़ रहे थे। इरफान खान के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था, देश विदेश की हस्तियों ने अभिनेता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। वहीं आज भी इरफान के परिजन व फैंस उनको सोशल मीडिया के माध्यम से याद करते रहते हैं।

पढ़ें: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की लिपलॉक फोटो वायरल, फैंस खूब लुटा रहे हैं प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed