{"_id":"5c8f8a7fbdec22145274a12f","slug":"deepika-padukone-on-husband-ranveer-singh-comment-dp-2-0-said-you-know-where-to-go-when-you-miss-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी के वैक्स स्टैच्यू को देख रणवीर बोले- 'ओरिजनल तो मेरे पास है', दीपिका ने दिया शानदार रिप्लाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी के वैक्स स्टैच्यू को देख रणवीर बोले- 'ओरिजनल तो मेरे पास है', दीपिका ने दिया शानदार रिप्लाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण का हाल ही में लंदन के म्यूजियम मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू बनाया गया है। दीपिका ने पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण के साथ इस वैक्स स्टैच्यू के अनावारण समारोह में लंदन पहुंचकर हिस्सा लिया। अभिनेत्री की इस प्रतिमा का नाम 'द स्चैच्यू ऑफ परपज' रखा गया है।
2 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : amar ujala
वहीं पत्नी और उनके स्टैच्यू की तस्वीर को एक्टर रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा- 'डीपी 2.0 ओरिजिनल वाली तो मेरे पास है।' पति के इस मजाकिया कैप्शन पर दीपिका ने भी बड़े ही अलग अंदाज में उन्हें जवाब दिया। अभिनेत्री ने रिप्लाई में लिखा- 'अब तुम्हें अच्छे से पता है कि जब तुम्हें मेरी ज्यादा याद आएगी तो कहां जाना है।'
Ranveer Singh and Deepika padukone
- फोटो : file photo
दीपिका और रणवीर के फैंस उनके इस मजाकिया अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। तुसाद म्यूजियम वैक्स स्टैच्यू के अनावारण के मौके पर दीपिका ने इस मौके पर कहा,‘जब मुझे इस वैक्स स्टैचू के बारे सूचित किया गया तो मेरा पहला सवाल यही था कि इस वैक्स स्टैचू को बनाने के पीछे उनका क्या उद्देश्य है। मैंने ऐसा क्या किया है जो इस सबकी जरूरत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : file photo
दीपिका आगे कहती हैं- मेरे लिए समाज का भला करना ही पहला उद्देश्य है। इसलिए मैंने गुजारिश की, कि इस स्टैचू का नाम 'द स्टैचू ऑफ परपज' रखा जाए ताकि जो इंसान इसके सामने से गुजरे उसके चहरे पर एक मुस्कुराहट आ जाए। मैं आशा करती हूं कि मुझे देखने के बाद हर इंसान ये सोचे कि इस महिला ने लोगों को मानसिक बीमारियों और मानसिक शक्ति के बारे में सचेत किया और उनकी जिंदगी में खुशहाली की वजह बनी।‘
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : file photo
अपने मायके और ससुरालवालों के साथ लंदन पहुंचीं दीपिका इस दौरान काफी खुश नजर आईं। अपनी मां से उन्होंने मजाक भी किया। दीपिका ने रणवीर सिंह वाले मजाक को करते हुए अपनी मां से भी कहा कि अब कभी आपको मेरी याद आए, तो आपको पता है कि कहां आना है। दीपिका इन दिनों निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की तैयारियों में लगी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक एसिड अटैक सरवाइवर की भूमिका निभाते नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।