{"_id":"5cc79ee7bdec22075c1157db","slug":"deepika-padukone-on-nationality-and-akshay-kumar-troll-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागरिकता पर दीपिका पादुकोण का जवाब और अक्षय कुमार हुए ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नागरिकता पर दीपिका पादुकोण का जवाब और अक्षय कुमार हुए ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 30 Apr 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone, Akshay Kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण की भारतीय नागरिकता को लेकर बीते दिनों लगातार सवाल उठ रहे थे। बताया जा रहा था कि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं। इस बात का दीपिका ने कभी जवाब नहीं दिया लेकिन सोमवार को वोट डालने के बाद दीपिका ने एक ट्वीट के जरिए ऐसे सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया। दीपिका पादुकोण ने वोट डालने के बाद ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा- मेरे मन में कोई शंका नहीं है कि मैं कौन हूं और कहां से हूं। जो मुझे लेकर कन्फ्यूज्ड हैं उनसे कहना है कि प्लीज कन्फ्यूज न हों। जय हिंद।'
2 of 5
सनी देओल
तमाम सितारों की तरह बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भी राजनीति में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने सोमवार को गुरदासपुर सीट से अपना नामांकन भरा है। वह भाजपा के टिकट से पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन केे द्वारा सनी देओल की संपत्ती और उनके असली नाम का भी खुलासा हो गया है। चुनाव आयोग में भरे नामांकन के अनुसार सनी देओल के पास कुल 87.18 करोड़ रुपये की संपत्ती हैं। उनका असली नाम सनी देओल नहीं बल्कि अजय सिंह देओल है। नामांकन के अनुसार उनपर करीब 51.79 करोड़ रुपये का कर्जा है। उनकी कुल चल और अचल संपत्ति क्रमश: 60.46 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपये है।
3 of 5
Smilie Suri
- फोटो : instagram
फिल्म 'कलयुग' में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल और दिमाग पर जादू करनी वाली एक्ट्रेस स्माइली सूरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। स्माइली का जन्म 30 अप्रैल 1983 को मुंबई में हुआ था। वो पिछले काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। स्माइली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन की परेशानी से जूझ रही थीं। इसके चलते वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Asaram
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। नेताओं से लेकर, महान हस्तियों, खिलाड़ियों और एक्टर्स की जिदंगी को पर्दे पर दिखाने की होड़ मची है। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप हैरान रहा जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेप के दोषी आसाराम बापू पर बायोपिक बनाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान किया गया। इस दौरान सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह सहित कई स्टार्स वोट डालने पहुंचे। फिल्मी सितारों ने जहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, वहीं लोगों से भी वोट देने की अपील की। लेकिन इस मौके पर अक्षय कुमार न दिखना कई लोगों को रास नहीं और इसके चलते उनको ट्रोल किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।