'ओम शांति ओम' के दौरान लोग उड़ाते थे दीपिका पादुकोण का मजाक, बोलीं- 'इससे बहुत तकलीफ होती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका की अदाकारी का कायल आज इंडस्ट्री का हर निर्देशक है। उन्होंने अपनी हर फिल्म में और अपने हर किरदार से ये साबित किया है कि उनके सामने किसी भी तरह की मुश्किल परिस्थिति बने पर वो कभी पीछे नहीं हटने वालीं। इसी जिद ने उन्हें ये मुकाम हासिल करने में मदद की है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लोग दीपिका के एक्सेंट का मजाक उड़ाया करते थे।
दरअसल दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है। दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' 2007 में आई थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन दीपिका तब बी बहुत दुखी थीं। वदह थी लोगों की बातें। दीपिका ने बताया कि, 'ऐसे लोगों का भी एक वर्ग था, जिन्होंने मेरे काम की तीखी आलोचना की थी। ओह वह तो मॉडल है, वह एक्टिंग नहीं कर सकती। मेरे एक्सेंट का मजाक उड़ाया गया। मेरे और मेरी एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ लिखा गया और सच्चाई यह है कि इससे बहुत तकलीफ होती थी। जब आप सिर्फ 21 साल के होते हैं, तब इस तरह के रोड़े आपको बहुत प्रभावित करती हैं।'
दीपिका को प्रेरित भी इसी आलोचना ने किया है। दीपिका ने ताया कि, 'आलोचना ने मुझे प्रेरित किया। इसने मुझे कड़ी मेहनत करने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। सबसे जरूरी इसने मुझे व्यक्तिगत विकास के लिए बढ़ावा दिया। असफलता ने भी मुझे बहुत कुछ सिखाया।' आगे दीपिका ने बताया कि, 'कुछ साल मॉडलिंग में गुजारने के बाद मुझे फिल्म में बड़ा ब्रेक मिला। जब मुझे ओम शांति ओम मिली, तब मैं 19 साल की थी। मैं बेहद कच्ची और अनजान थी। लेकिन शाहरुख खान और फराह खान ने मेरा हाथ थामा और पूरी प्रोसेस में मेरा मार्गदर्शन किया।'
साल 2007 के बाद से दीपिका की किस्मत चमक गई और उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया। आज दीपिका बॉलीवुड की लीडिंग लेडी हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म 'ओम शांति ओम' मिलना दीपिका के लिए गेम चेंजर साबित हो गया और उन्होंने पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में धमाकेदार ओपनिंग की। साथ ही पहली ही फिल्म शाहरुख के साथ काम करना भी अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
पढ़ें: गौहर खान ने पति जैद दरबार के साथ साझा की तस्वीर, 'हबी' और 'वाइफी' की टी-शर्ट पहन लग रहे हैं क्यूट