{"_id":"5e0970a18ebc3e88110a4c97","slug":"deepika-padukone-praises-panga-film-trailer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: दीपिका ने की पंगा के ट्रेलर की तारीफ, द्रौपदी में ऋतिक के रोल पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: दीपिका ने की पंगा के ट्रेलर की तारीफ, द्रौपदी में ऋतिक के रोल पर कही ये बात
पंकज शुक्ल, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 31 Dec 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म छपाक के प्रचार कार्यक्रमों के साथ हर दिन नया फैशन स्टाइल बना रहीं हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा के दर्शकों में आए बदलाव को हाल के दिनों में हिंदी सिनेमा के दिनों दिन बढ़ते जा रहे कारोबार को बड़ी वजह मानती हैं। अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म छपाक में तेजाब हमले से पीड़ित महिला का किरदार निभा रहीं दीपिका ये भी मानती हैं कि दर्शकों की अब महिला प्रधान फिल्मों में खूब रुचि बढ़ रही है। सिर्फ अपनी फिल्मों के अलावा वह अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में पंगा के बारे में सवाल पूछे जाने पर खुश हो जाती है।
2 of 4
फिल्म पंगा का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
पंगा के बारे में सवाल पूछने का शुक्रिया अदा करते हुए दीपिका कहती हैं, “मैं अपने साथ के कलाकारों की फिल्मों के ट्रेलर खूब देखती हूं और समय मिलने पर बतौर दर्शक ये फिल्में भी देखती हूं। पंगा के ट्रेलर ने मुझे बहुत प्रभावित किया। कंगना रनौत की अदाकारी से रंगे इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि ये फिल्म भी बहुत अच्छी होगी।”
3 of 4
Deepika Padukone film Chhapaak
- फोटो : twitter
दीपिका इस बात पर भी जोर देती हैं कि अच्छी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करना ही चाहिए फिर चाहे ये फिल्में उनकी हों या किसी दूसरे कलाकार की। अमर उजाला से इस एक्सक्लूसिव बातचीत में दीपिका अपनी अगली फिल्म द्रौपदी को लेकर भी खुलकर बात करती हैं। क्या इस फिल्म में ऋतिक रोशन भगवान कृष्ण का किरदार करने वाले हैं? इस सवाल पर दीपिका ठट्ठा मारकर हंसती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Deepika Padukone
- फोटो : Social Media
वह कहती हैं, “ये बात बहुत काल्पनिक है। मैं भी पहली बार ही सुन रही हूं। किसने ये खबर फैलाई, मुझे नहीं पता। मैं सिर्फ ये कह सकती हूं कि फिल्म द्रौपदी अभी कल्पना के स्तर पर है। हमने अभी इसकी कथा या पटकथा को भी अंतिम रूप नहीं दिया है। अभी हम इसके लिए एक कुशल निर्देशक की तलाश में हैं और निर्देशक का नाम तय होने के बाद ही हम फिल्म के बारे में कोई अगला कदम उठाएंगे।” दीपिका पादुकोण का ये पूरा इंटरव्यू पाठक जल्द ही अमर उजाला अखबार और अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।