{"_id":"5e0a0b008ebc3e87c11d76e5","slug":"john-abraham-reveals-about-his-auto-driver-friend-said-he-make-film-force-for-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम का ये दोस्त चलाता है मुंबई में ऑटो, साथ देखी साउथ की हिट फिल्म तो बनी फोर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम का ये दोस्त चलाता है मुंबई में ऑटो, साथ देखी साउथ की हिट फिल्म तो बनी फोर्स
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
John Abraham
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम सिल्वर स्क्रीन पर जितने फैशनेबल और स्टाइलिश नजर आते हैं असल जिंदगी में वह उतने ही साधारण हैं। कई समारोह में जहां दूसरे कलाकार सज-धज कर पहुंचना पसंद करते हैं वहीं जॉन साधारण कपड़ों में पहुंचकर भी पूरी लाइम लाइट लूट लेते हैं। एक सुपरस्टार होते हुए भी जॉन की जिंदगी में कई आम दोस्त भी हैं जिसके साथ वह ना सिर्फ समय व्यतीत करते हैं बल्कि वह उनकी सलाह को गंभीरता से भी लेते हैं।
2 of 4
john abraham
- फोटो : social media
ऐसे ही जॉन के एक दोस्त हैं सुकू जो एक रिक्शाचालक हैं। एक चैट शो के दौरान जॉन ने इस बात का खुलासा किया कि सुकू की सलाह के बाद ही फोर्स फिल्म आई थी। अपने पर्सनल ट्रेनर विनोद चन्ना के साथ चैट शो 'नॉट जस्ट सुपरस्टार्स' में पहुंचे जॉन ने बताया, 'मेरा दोस्त सुकू ऑटो रिक्शा ड्राइवर है। वह मुझे रोज घर से ऑफिस और ऑफिस से घर वापस छोड़ता है।'
3 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : Twitter
जॉन अब्राहम ने आगे बताया कि, 'एक बार हम दोनों तमिल फिल्म 'काखा काखा' देखने गए थे। इसके बाद उसने मुझे इस फिल्म की हिंदी रीमेक बनाने की सलाह दी थी। जिसके बाद इसकी हिंदी रीमेक 'फोर्स' के रूप में सामने आई। इस चैट शो में जॉन ने और भी कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
John Abraham
- फोटो : Social Media
जॉन ने बताया कि वह काम में व्यस्त रहना पसंद करते हैं। पिछले करीब डेढ़ साल में उन्होंने मात्र पांच दिन की छुट्टियां ली है। वहीं वह खुद से अधिक दूसरों पर खर्च करने को प्राथमिकता देते हैं। वहीं जॉन आखिरी बार मल्टीस्टारर फिल्म 'पागलपंती' में नजर आए थे। अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं 2020 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हो सकती है। इसमें मल्टीस्टारर फिल्म 'मुंबई सागा', 'सत्यमेव जयते 2' और 'अटैक' जैसी फिल्में शुमार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।