{"_id":"5bd05b37bdec22695941629d","slug":"deepika-padukone-ranveer-singh-to-have-two-wedding-ceremonies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की सबसे बड़ी वेडिंग में आया नया टि्वस्ट, एक नहीं दो शादियां करेंगी दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की सबसे बड़ी वेडिंग में आया नया टि्वस्ट, एक नहीं दो शादियां करेंगी दीपिका पादुकोण
Wed, 24 Oct 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer deepika
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख सामने आ गई है । दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड पोस्ट कर फैंस को ये जानकारी दी । कार्ड के मुताबिक, शादी 15 नवंबर को होगी । इससे पहले 13 और 14 को संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्म होगी ।
2 of 5
ranveer and deepika
जबसे शादी का कार्ड सामने आया है तबसे वेडिंग से रिलेटेड डिटेल सामने आ रही हैं । अब एक और नई बात सामने आई है कि दीपिका एक नहीं बल्कि दो शादियां करेंगी । मिड डे की खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन दोनों ट्रेडिशनल से शादी करेंगे ।
3 of 5
रणवीर और दीपिका
शादी का ये फंक्शन 4 दिन तक चलेगा । 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे । इसके बाद 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन रीति-रिवाज से होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर पंजाबी फैमिली से हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer and deepika
इस वजह से दोनों के परिवार ने फैसला लिया है कि दोनों धर्मों से शादी होगी । शादी में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे । इसके अलावा फराह खान, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है ।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh and deepika padukone
रणवीर की ओर से अर्जुन कपूर के शादी में शरीक होने की उम्मीद है। रणवीर और अर्जुन की दोस्ती बी टाउन में काफी फेमस है । खबरों के मुताबिक, रणवीर और दीपिका 1 दिसंबर को दुबई के ग्रांड हयात होटल में रिसेप्शन देंगे । यहां बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों के शामिल होंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।