दीपिका पादुकोण ने (मुंबई अकेडमी ऑफ मूविंग इमेज) मामी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। इसके साथ ही अभिनेत्री ने इस पद को छोड़ने का कारण भी बताया है। दीपिका 2019 में MAMI की चेयरपर्सन बनी थीं। उन्होंने आमिर खान की पत्नी किरण राव की जगह ली थी।
दीपिका पादुकोण का मामी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पोस्ट लिखकर बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'MAMI के बोर्ड में होने के नाते और चेयरपर्सन के रूप में सेवा करना एक शानदार अनुभव रहा है। मुंबई में दुनिया भर से सिनेमा और प्रतिभा को एक साथ लाना, एक कलाकार के तौर पर ये मजबूती प्रदान देने वाला था, मेरा दूसरा घर था। हालांकि मुझे इस बात का एहसास था कि मैं इसके लिए समय नहीं दे पा रही हूं।'
अभिनेत्री ने कहा, 'अपने वर्तमान कार्यों की व्यस्तता के चलते मुझे लगता है कि मैं मामी फिल्म महोत्सव पर अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित करने में असमर्थ रहूंगी। मैं ये जानकर इससे विदा लेती हूं कि MAMI सबसे अच्छे हाथों में है और अकेडमी के साथ मेरा कनेक्शन और रिलेशन जीवन भर रहेगा।'
दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा वे फिल्म पठान और फाइटर में काम कर रही हैं। बता दें, पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जीओ मामी मुंबई फिल्म महोत्सव को स्थगित कर दिया गया था।
इसके अलावा दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन के साथ भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म हॉलीवुड की रीमेक द इंटर्न होगी। फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड शख्स के फिर से कॉरपोरेट दुनिया में लौटने की कहानी है जो नए जमाने के सारे नए तौर तरीके सीखने के लिए फिल्म की हीरोइन के दफ्तर में इंटर्न की नौकरी कर लेता है। इस खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी।