सब्सक्राइब करें

70 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रही हैं काजोल की मां, एक थप्पड़ ने बना दिया था स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Apr 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Kajol Mother Has Been The Best Actress Of The 70s A Slap Of The Mother Had Given Her Life
तनुजा

70 के दशक में कई अभिनेत्रियां ऐसी हुई हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। उनका नाम और काम आज भी लोगों की जुबां पर है। आज हम अभिनेत्री तनुजा के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और अपने अलग अंदाज से लाखों फैंस के दिलों पर राज किया। तनुजा काजोल की मां हैं और तनुजा की मां शोभना भी अभिनेत्री थीं। लेकिन ये बेहद कम लोगों पता होगा कि हिट फिल्में देने वाली तनुजा काफी नखरे करने वाली एक्ट्रेस हुआ करती थीं। एक बार वो शूटिंग सेट पर ही उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया गया था और इसके बाद तनुजा ने कभी कोई नखरे नहीं किये। उन्होंने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। बस ये किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Kajol Mother Has Been The Best Actress Of The 70s A Slap Of The Mother Had Given Her Life
काजोल और उनकी मां तनुजा

आज काजोल एक बेहतरीन अभिनेत्रीं हैं तो वो अपनी मां तनुजा की वजह से। तनुजा को अपनी मां की एक्टिंग देखकर इस दिशा में अपना करियर बनाने का मन हुआ था। तनुजा की मां और बड़ी बहन नूतन हिंदी फिल्मों की जानी-मानी स्टार थीं। तनुजा भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Mother Has Been The Best Actress Of The 70s A Slap Of The Mother Had Given Her Life
काजोल की मां तनुजा

तनुजा सोचती थीं कि उनकी मां और बहन स्टार हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी और लोग उन्हें खूब इज्जत देंगे। तनुजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्देशक केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी बेटी' से की थी। लेकिन पहली ही फिल्म में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। तनुजा को 1960 में उनकी मां शोभना समर्थ ने फिल्म 'छबीली' में लॉन्च किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा इतने नखरे दिखाती थीं कि पूरी यूनिट उनसे परेशान रहती थी। इसी तरह का व्यवहार उन्होंने केदार शर्मा की फिल्म में भी किया। तनुजा सेट पर हर वक्त हंसी मजाक करती रहती थीं, जो कि निर्देशक को पसंद नहीं था।

Kajol Mother Has Been The Best Actress Of The 70s A Slap Of The Mother Had Given Her Life
काजोल की मां तनुजा

फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन उन्हें हंसी आ रही थी और वो बार बार बस हंस रही थीं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ तो निर्देशक को गुस्सा आ गया। सिर्फ इतना ही नहीं बात तो तब बढ़ गई जब तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया। ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई। इस फिल्म के हीरो राज कपूर धीरे से बाहर निकल लिए और तनुजा ने आसमान सिर पर उठा लिया। वो रोते हुए केदार शर्मा की शिकायत करने मां शोभना के पास पहुंच गई।

विज्ञापन
Kajol Mother Has Been The Best Actress Of The 70s A Slap Of The Mother Had Given Her Life
काजोल की मां तनुजा

तनुजा ने सोचा था कि उनकी मां केदार शर्मा को डांटेंगी लेकिन हुआ उसके एकदम उलट। जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था। शोभना, तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है, शूटिंग शुरू कर दीजिए। दो थप्पड़ खाने के बाद रो रही तनुजा ने परफेक्ट शॉट दिया। तनुजा पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं थीं, जिन्होंने निर्देशक केदार शर्मा से थप्पड़ खाया था। इससे पहले भी केदार कई एक्टर-एक्ट्रेस को तमाचा जड़ चुके थे। लेकिन इसी एक थप्पड़ ने तनुजा को स्टार बना दिया था। उनकी पहली फिल्म हिट हुई थी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed