आज कल सोशल मीडिया पर लोग ना जाने क्या क्या पोस्ट करते हैं। इस उम्मीद में कि अगर उनका कंटेंट वायरल हो गया तो किस्मत चमक जाएगी और वे दुनियाभर में मशहूर हो जाएंगे। सोशल मीडिया ने कईयों की जिंदगी बनाई है, रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते हुए किसी को फिल्मों का ऑफर मिला तो किसी का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि विज्ञापनों में काम मिल गया। आज हम बात करेंगे उन आम लोगों की जिन्हें सोशल मीडिया ने खास बना दिया।
वायरल वीडियो ने इन लोगों को आम से बना दिया खास, रानू मंडल को तो फिल्म में भी मिला काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 में वायरल हुआ ‘लैंड करा दे भाई’ वाला पैराग्लाइडिंग वीडियो आपको याद ही होगा। विपिन साहू नाम के शख्स का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। इनके पैराग्लाइडिंग के डर और डरने के अंदाज ने सबको इतना हंसाया कि हंसते हंसते लोगों का पेट फूल गया। ये अब एक फेमस यूट्यूबर हैं। यहां पर इनके 125K सब्सक्राइबर हैं।
रानू मंडल का नाम भला कौन भूल सकता है। ये भी रातों रात स्टार बनी थीं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सिंगर हिमेश रेशमिया तक इनकी आवाज के कायल हो गए थे। बंगाल के एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर रानू मंडल के गाने वाला वीडियो एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उस वीडियो को कुछ ही घंटों में दुनियाभर के लोगों ने देखा। रानू को लोग लता मंगेशकर की दूसरी आवाज तक कहने लगे। इसके बाद रानू बॉलीवुड तक पहुंची और हिमेश रेशमिया के साथ एक फिल्म में अपनी आवाज भी दी।
पाकिस्तान की दनानीर मुबीन को दुनिया 'पावरी गर्ल' के नाम से पहचानी है। 19 साल की इस लड़की का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। अब वो ब्लॉगर बन गई हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
पाकिस्तान के एक चाय वाले अरशद खान की फोटो जैसे ही सामने आई लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई और मॉडलिंग एजेंसी अरशद को तलाशने लगीं। अब अरशद एक मॉडल बन चुके हैं।