फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका के जन्मदिन पर सारा केक खा गए थे रणवीर सिंह, एक्ट्रेस ने अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए कही ये बात

Sun, 10 Jan 2021 03:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone shared unseen birthday celebration photo with Ranveer Singh and fans are loving the chemistry
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ ranveersingh

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल के मौके पर अपनी सारी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करते हुए फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि दीपिका सोशल मीडिया पर अभी भी एक्टिव हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड 'पोस्ट अ पिक्चर ऑफ' को पूरा करते हुए दीपिका फैंस के साथ अपनी कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में इसी चैलेंज में दीपिका ने अपने हाल ही में मनाए गए अपने जन्मदिन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वो रणवीर सिंह को केक खिलाती नजर आ रही हैं।

Deepika Padukone shared unseen birthday celebration photo with Ranveer Singh and fans are loving the chemistry
रणवीर और दीपिका - फोटो : Instagram

बता दें कि एक फैन ने दीपिका को रणवीर के साथ उनकी एक अनदेखी तस्वीर शेयर करने को कहा। इसके जवाब में दीपिका ने अपनी और रणवीर की जश्न मनाती ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस तस्वीर में दिख रहा है कि कैसे दीपिका अपने हाथों से रणवीर को केक खिला रही हैं। हालांकि इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक मजेदार सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'रणवीर सिंह मेरा पूरा बर्थडे केक खाते हुए और साथ ही रोने वाले तीन इमोजी भी उन्होंने बनाए हैंं'।

Deepika Padukone shared unseen birthday celebration photo with Ranveer Singh and fans are loving the chemistry
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone

बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ने इस चैलेंज के तहत और भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जो फैंस को काफी पसंद आईं थी। वहीं दीपिका ने अपनी रणथैंभोर ट्रिप की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं। बता दें कि नए साल के मौके पर दीपिका अपने पति के साथ रणथैंभोर गईं थीं जहां दोनों ने खूब मस्ती की थी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone shared unseen birthday celebration photo with Ranveer Singh and fans are loving the chemistry
रणबीर- आलिया और रणवीर- दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद हाल ही में दीपिका के 35वें जन्मदिन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे सितारे भी पहुंचे थे। वहीं रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी और दीपिका की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। उनके इस खास मौके पर रणवीर ने अपना प्यार लुटाते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे, बीवी नंबर 1।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

विज्ञापन
Deepika Padukone shared unseen birthday celebration photo with Ranveer Singh and fans are loving the chemistry
ranveer singh deepika padukon - फोटो : amar ujala

बता दें कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों आज के समय के बहुत ही मशहूर सितारे हैं। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री खूब अच्छी लगती है। शादी से पहले दीपिका और रणवीर 'राम लीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शादी के बाद ये कपल पहली बार फिल्म '83' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म '83' में भारत के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed