कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी बॉलीवुड सितारे से पंगे लेती रहती हैं। एक बार फिर से कंगना ने तापसी पन्नू पर निशाना साधा है। उन्होंने तापसी के नए फोटोशूट को लेकर तंज कसा। यही नहीं अभिनेत्री ने खुद की तुलना अमिताभ बच्चन से कर डाली।
तापसी पन्नू के लेटेस्ट फोटोशूट को कंगना रणौत ने कॉपी बताते हुए कसा तंज, अभिनेत्री ने यूं दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल तापसी ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। तापसी के इस फोटोशूट की तुलना एक यूजर ने कंगना के एक फोटोशूट से करते हुए तस्वीर साझा की। यूजर ने लिखा कि ‘तापसी ने 1000वीं बार कंगना को कॉपी किया है।‘ तस्वीर में कंगना और तापसी लगभग एक जैसे अंदाज में ही पोज दे रही हैं। दोनों ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।
कंगना ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘हा हा हा, मैं बहुत खुश हुई, वह मेरी सच्ची फैन है। उसका पूरा अस्तित्व मुझे कॉपी करने में है और यह काफी प्रभावित करने वाला है। वैसे भी मेरी तरह कोई भी महिला सुपरस्टार पॉप कल्चर को आगे नहीं लेकर जा सकी। मिस्टर बच्चन के बाद सबसे ज्यादा मेरी ही नकल उतारी गई।'
Ha ha ha I am flattered, she is a true fan, dedicated her whole existence to study and impersonate me to the point of dessolution it is rather impressive, also no other female superstar has taken over pop culture the way I have I am the most mimicked superstar after Mr Bachchan.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 9, 2021
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कंगना और तापसी की दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दोनों का लुक एक जैसा है। दोनों ही घुंघराले बालों के साथ हैं। कंगना ने उस यूजर को लिखा- ‘यह पागल करने वाला है।‘
कंगना के ट्वीट के बाद तापसी पन्नू ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने रॉबर्ट ए हेनलेन की लाइन लिखी है। हालांकि उन्होंने इसके साथ किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है उन्होंने कंगना रणौत को जवाब दिया है। तापसी ने जो लाइनें साझा की हैं उसमें लिखा है- ‘एक सक्षम और आत्मविश्वास से भरा हआ इंसान किसी भी चीज में ईर्ष्या करने में असमर्थ होता है। ईर्ष्या आमतौर पर असुरक्षा का लक्षण है।‘ इसके साथ तापसी ने कैप्शन में लिखा- ‘असल में अब यह हर दिन होता है।‘
#ThoughtOfTheDay actually almost everyday now :) pic.twitter.com/Eddkepc1Mx
— taapsee pannu (@taapsee) January 10, 2021